फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' से पहले इन फिल्मों के आंकड़ों को भी बताया गया था फर्जी, खूब उठे थे सवाल

Wed, 14 Sep 2022 07:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 14 Sep 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
Before Brahmastra box office collection of these films were also told fake Gangubai Kathiawadi Baaghi 3
ब्रह्मास्त्र, हाउसफुल 4, गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में शानदार तरीके से चल रही है। ये फिल्म तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म से जुड़े रोज कोई न कोई अपडेट सामने आते ही रहते हैं। ब्रह्मास्त्र की सफलता को देखते हुए फिल्म के ओटीटी रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। लेकिन ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन आंकड़े को लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने भी फिल्म के आंकड़ों को फर्जी बताया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया था। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के आंकड़ों पर फर्जी होने का दावा ठोका गया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों के साथ ऐसा हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी फिल्में हैं।

Before Brahmastra box office collection of these films were also told fake Gangubai Kathiawadi Baaghi 3
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे मोस्ट पॉपुलर फिल्म द कश्मीर फाइल्स के साथ रिलीज हुई थी। उस समय द कश्मीर फाइल्स सुपरहिट हो रही थी और बच्चन पांडे फ्लॉप की ओर बढ़ रही थी। लेकिन फिल्म की कमाई बहुत कम नहीं थी। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 73.17 करोड़ रुपये रहा था, जिसको लेकर सवाल खड़े हुए थे।

Before Brahmastra box office collection of these films were also told fake Gangubai Kathiawadi Baaghi 3
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

गंगूबाई काठियावाड़ी
गंगूबाई काठियावाड़ी आलिया भट्ट की हिट फिल्म है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एकदम अलग हटकर रोल निभाया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। गंगूबाई काठियावाड़ी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.10 करोड़ रुपये रहा था। कंगना रणौत ने इस फिल्म के भी कलेक्शन पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों में जमकर बहस हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Brahmastra box office collection of these films were also told fake Gangubai Kathiawadi Baaghi 3
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बागी 3
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी 3 सिनेमाघरों में औसत प्रदर्शन किया था। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 93.37 करोड़ रुपये रहा था। बागी 3 के कलेक्शन को लेकर काफी सवाल उठे थे।
विज्ञापन
Before Brahmastra box office collection of these films were also told fake Gangubai Kathiawadi Baaghi 3
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

थप्पड़
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ घरेलू हिंसा को आगे न बढ़ाने देने को लेकर थी। इस फिल्म में तापसी मुख्य किरदार में शामिल थीं। थप्पड़ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 44.54 रुपये रहा था। इस फिल्म की कमाई को लेकर भी खूब सवाल उठे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed