फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी'

Wed, 14 Sep 2022 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Sep 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Upcoming Film Doctor G will release on 14 october as per reports
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना जल्द ही बड़े पर्दे पर रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'डॉक्टर जी' है। दोनों ने इस साल अप्रैल से ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म को कैंपस कॉमेडी बताया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम डॉ. उदय गुप्ता है। 'डॉक्टर जी' में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में हैं।

Ayushmann Khurrana Upcoming Film Doctor G will release on 14 october as per reports
आयुष्मान खुराना - फोटो : insta

फिल्म के प्लॉट की वजह से इसको लेकर काफी उम्मीदें हैं। अब एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो आयुष्मान की यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्मों के लिहाज से दिवाली एक अच्छा समय माना जाता है। यही वजह है कि इस त्योहार पर दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड आ रही है। 

Ayushmann Khurrana Upcoming Film Doctor G will release on 14 october as per reports
फिल्म- थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि 'डॉक्टर जी' को खुद को साबित करने के लिए 10 दिन का समय रहेगा। अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा हुआ तो दिवाली के मौके पर इसे भी अच्छा फायदा मिल सकता है। फिल्म 'डॉक्टर जी' के अलावा रकुल 'थैंक गॉड' का भी हिस्सा हैं, जहां वह एक इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। अक्टूबर महीने में 10 दिनों के भीतर अभिनेत्री की दो बैक टू बैक फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Upcoming Film Doctor G will release on 14 october as per reports
'डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आयुष्मान आज यानी 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी फिल्म ठीक एक महीने बाद रिलीज होगी। 'डॉक्टर जी' जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित और अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित है। फिल्म में आयुष्मान और शेफाली जैसी उम्दा कलाकारों की उपस्थिति की वजह से लोगों की उम्मीदें 'डॉक्टर जी' से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed