फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Usha Nadkarni: ये हैं सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां, संजय दत्त और अजय देवगन के साथ भी कर चुकी हैं काम

Tue, 13 Sep 2022 07:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 13 Sep 2022 07:30 AM IST
सार


 

विज्ञापन
actress usha nadkarni birthday she played role of sushant singh rajput mother in tv show pavitra rishta
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री उषा नाडकर्णी मराठी के साथ हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जानी जाती हैं। उषा को दर्शक दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां के रूप में भी जानते हैं। अभिनेत्री साल 1979 से फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ रही हैं। उषा ने मशहूर टीवी शो पवित्र रिश्ता में सविता देशमुख के किरदार से खास पहचान मिली है। आज वह अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर उनसे संबंधित कुछ बातें जानते हैं- 

actress usha nadkarni birthday she played role of sushant singh rajput mother in tv show pavitra rishta
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

13 सितंबर 1946 को जन्मी उषा नाडकर्णी ने अपनी मराठी फिल्म ‘सिंहासन’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेत्री ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी खूब काम किया। साल 1987 में उन्होंने फिल्म ‘सड़क छाप’ में एक अंधी औरत की भूमिका निभाई थी, जिसमें दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें लगातार काम मिलता चला गया।

actress usha nadkarni birthday she played role of sushant singh rajput mother in tv show pavitra rishta
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

उषा को हिंदी में पहचान टीवी शो पवित्र रिश्ता की वजह से मिली थी। इस सीरियल में एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के साथ नजर आईं थीं। उनको दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सविता देशमुख के किरदार के लिए उषा नाडकर्णी को 'बेस्ट ईविल सास' का अवॉर्ड भी मिला था। जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ तो वह काफी भावुक हो गई थीं और कहा था कि 'मेरा मानव (सुशांत सिंह राजपूत) हमेशा मेरे दिल में ही रहेगा उसे मेरे दिल से कोई भी नहीं निकाल सकता है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress usha nadkarni birthday she played role of sushant singh rajput mother in tv show pavitra rishta
उषा नाडकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1990 में फिल्म 'वास्तव' में भी उषा नाडकर्णी ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के दोस्त डेढ़ फुटिया की मां का रोल किया था। उनके इस किरदार को दर्शखों का खूब प्यार मिला था। उषा नाडकर्णी फिल्म 'गुंडाराज' में अजय देवगन, काजोल और अमरीश पुरी के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed