बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने के लिए तो बहुत से पापड़ बेलने पड़ते ही हैं, वहीं लोकप्रियता मिलने के बाद स्टारडम को बनाए रखना भी एक चुनौती होता है। फिल्मों में कहानी के मुताबिक बोल्ड सीन की भी मांग होती है और कई बार कुछ अभिनेत्रियां बोल्ड सीन की बदौलत खूब चर्चा बटोरती हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती फिल्मों में ही जमकर बोल्ड सीन दिए और खूब लाइम लाइट बटोरी लेकिन, इन सबके बावजूद भी धीरे-धीरे उनका करियर खत्म होता चला गया।
Bold Actress: पहली ही फिल्म में बोल्ड अवतार में छा गई थीं ये अभिनेत्रियां, आज बिता रहीं गुमनामी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदिता गोस्वामी
विज्ञापनों से शुरुआत करने वाली अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने फिल्म 'पाप' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से खूब चर्चा में गई थीं। इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' और 'अकसर' जैसी फिल्मों में बोल्ड अंदाज से खूब लाइम लाइट खींची। करियर की शुरुआत में खूब सुर्खियां बटोरने वाली उदिता गोस्वामी ने कुछ ही फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्टरी से दूर हो गईं। उन्होंने साल 2013 में डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी कर ली।
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की कुछ बेहद बोल्ड अभिनेत्रियों की बात हो और मल्लिका का जिक्र ने हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मल्लिका शेरावत ने साल 2022 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन वह इसमें साइड रोल में थीं, बतौर लीड वह साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' में नजर आईं और इसके बाद इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में काम करने के बाद अपनी बोल्डनेस की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि इसके बाद उन्हें ज्यादातर इसी तरह के सीन ऑफर होने लगे। लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद आज मल्लिका भी उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो बेहद कम नजर आती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई, जो कब आई और कब चली गई किसी को पता भी नहीं चला।
शमिता शेट्टी
फिल्म मोहब्बतें, से अपनी शुरुआत करने वाली शमिता शेट्टी ने भी अपनी इस पहली फिल्म में एक बोल्ड और ग्लैमरस गर्ल के किरदार से लोगों के दिल में खूब जगह बनाई और उनका गाना शरारा शरारा खूब पॉपुलर हुआ था। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद शमिता को वह लोकप्रियता नहीं मिली जो उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने अभिनय में पाई है। फिलहाल शमिता शेट्टी अब एक इंटीरियर डिजानर के तौर पर काम कर रही हैं।
कोइना मित्रा
अगर आपने संजय दत्त की फिल्म फिल्म 'मुसाफिर' का गाना 'साकी साकी' देखा होगा तो उसकी एक्ट्रेस कोइना मित्रा जरूर याद होंगी जिन्होंने इस गाने में अपने सिजलिंग अवतार से धमाल मचा दिया था। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन खूब पॉपुलर होने के बाद भी अभिनय की दुनिया में कोईना मित्रा के करियर को उड़ान नहीं मिल पाई।