बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर काजोल की सलाम वेंकी और संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म वध रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में बेहद सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। वहीं तीसरे शुक्रवार को दृश्यम के कलेक्शन में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा साउथ की फिल्म विजयानंद ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
Box Office Report: बेहद सुस्त चाल से चल रही काजोल की 'सलाम वेंकी', अजय की 'दृश्यम 2' 200 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाम वेंकी
बीते शुक्रवार को काजोल और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म सलाम वेंकी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में मां और बेटे की खूबसूरत कहानी दिखाई गई है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो सकती हैं। पहले दिन इस फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने करीब 70 लाख रुपये की कमाई की है। करीब 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
इसे भी पढ़ें- Parmeet Sethi: पहली नजर में ही सात साल बड़ी अर्चना पूरन सिंह पर आ गया था परमीत का दिल, घर से भागकर कर ली शादी
दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में एकबार फिर उछाल देखा गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 23वें दिन 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई 203.57 करोड़ रुपये हो गई है।
इसे भी पढ़ें- Dilip Kumar: आजादी के आंदोलन का हिस्सा बने थे ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार, एक भाषण की वजह से काटनी पड़ी थी जेल
विजयानंद
विजयानंद लिविंग लीजेंड विजय संकेश्वर की बायोपिक है। फिल्म में कन्नड़ एक्टर निहाल आर, भरत बोपन्ना, अनंत नाग, रविचंद्रन, सिरी प्रह्लाद, अर्चना कोटिग सहित कई सितारे मौजूद हैं। पहले दिन इस फिल्म ने महज 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने महज 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 58 लाख रुपये हो गई है।