फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिल्मों में दाढ़ी-मूंछ लगा लड़का बनी थीं ये अभिनेत्रियां, नया रूप देख फैंस भी खा गए थे धोखा

Fri, 14 Apr 2023 09:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Apr 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
actress who performed in male Getup in films Rani Mukerji Shilpa Shetty Raveena Tandon Sridevi Vidya Balan
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स अपनी फिल्मों के किरदार में बखूबी ढल जाते हैं। फिल्म में किरदार की मांग पर खरा उतरने के लिए सेलेब्स किसी भी तरह का रूप धारण करने के लिए तैयार हो जाते हैं, ताकि वह अपने किरदार के जरिए फिल्मों में जान डाल पाएं और वह दर्शकों को पसंद आए। आपने बॉलीवुड में कई अभिनेताओं को देखा होगा, जिन्होंने लड़कियों का रूप लेकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में पुरुष का गेटअप लिया। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्मों में लड़का बन चुकी हैं...

actress who performed in male Getup in films Rani Mukerji Shilpa Shetty Raveena Tandon Sridevi Vidya Balan
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रानी मुखर्जी का। रानी बॉलीवुड फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में 'वीरा' की भूमिका में नजर आई थीं, जिन्होंने अपने क्रिकेट खेलने का सपना पूरा करने के लिए 'वीर' नाम के लड़के का रूप लिया था। शाहिद कपूर की फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में रानी ने सिख लड़के का किरदार निभाया था। वह पगड़ी के साथ दाढ़ी-मूंछ भी लगाए नजर आई थीं।

Neena Gupta: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुईं नीना गुप्ता, कहा- साथ डिनर नहीं करने का रहेगा पछतावा

actress who performed in male Getup in films Rani Mukerji Shilpa Shetty Raveena Tandon Sridevi Vidya Balan
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन

इस लिस्ट में अगला नाम आता है विद्या बालन का। विद्या ने थ्रिलर फिल्म 'बॉबी' में पुरुष का किरदार निभाया था। वह फिल्म में एक पुरुष टैक्सी ड्राइवर और एक भिखारी के रूप में नजर आई थीं। फिल्म में विद्या के साथ अभिनेता अली फजल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

दुखद: कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का निधन, शुक्रवार को ओशिवारा में होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
actress who performed in male Getup in films Rani Mukerji Shilpa Shetty Raveena Tandon Sridevi Vidya Balan
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी

हिंदी सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह अपने अभिनय से फिल्मों में जान डाल देती थीं। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के एक सीन में श्रीदेवी ने चार्ली चैपलिन का रूप धरा था, जिसमें वह बच्चों को हंसाने की कोशिश करती नजर आई थीं। अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' फैंस को खूब पसंद आई थी।

Rhea Chakraborty: तीन साल बाद सेट पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो साझा कर बोलीं- समय मुश्किल था लेकिन...

विज्ञापन
actress who performed in male Getup in films Rani Mukerji Shilpa Shetty Raveena Tandon Sridevi Vidya Balan
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। शिल्पा ने फिल्म 'परदेसी बाबू' में सरदार जी का गेटअप लिया था। इस फिल्म में वह गोविंदा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह गोविंदा के साथ उनके किराए के घर में दाढ़ी-मूंछ लगाए सरदार जी के रूप में छिपी थीं। फैंस ने शिल्पा का यह लुक काफी पसंद किया था।

Bollywood: कई फिल्मों में एक नाम का किरदार निभा चुके ये सितारे, कोई बना 'राहुल' तो कोई बॉलीवुड का 'प्रेम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed