फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: 'शाकुंतलम' में बेटी अल्लू अरहा का डेब्यू देख भावुक हुए अल्लू अर्जुन, पोस्ट साझा कर जताई खुशी

Fri, 14 Apr 2023 09:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Apr 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun happy with daughter Allu Arha debut in Samantha dev mohan film Shaakuntalam writes emotional note
अल्लू अर्जुन- अल्लू अरहा - फोटो : Instagram

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हो गई है। यह उनके करियर की बड़ी फिल्मों में से एक है। पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शाकुंतलम का जादू देखने को मिल रहा है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा ने अभिनय किया है और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। अपनी बेटी के डेब्यू पर अल्लू अर्जुन ने टीम को बधाई दी।

Allu Arjun happy with daughter Allu Arha debut in Samantha dev mohan film Shaakuntalam writes emotional note
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया, 'शाकुंतलम के रिलीज होने की शुभकामनाएं। इस महाकाव्य परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गुणशेखर गारू, नीलिमा गुना और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स को मेरी शुभकामनाएं और सबसे प्यारी महिला सामंथा रुथ प्रभु को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे मल्लू भाई देव मोहन और पूरी टीम को भी मेरी तरफ से बधाई। आशा है कि आप सभी को मेरी बेटी अल्लू अरहा का कैमियो पसंद आएगा। गुणशेखर गारू का खासतौर से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उसे बड़े पर्दे पर कास्ट किया और उसका ध्यान रखा। इन मधुर पलों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।'

8 AM Metro: गुलजार साहब ने रिलीज किया गुलशन-सयामी की '8 A.M. मेट्रो' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Allu Arjun happy with daughter Allu Arha debut in Samantha dev mohan film Shaakuntalam writes emotional note
सामंथा- अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस को भी अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा की एक्टिंग खास पसंद आ रही है। 'भरत' के रूप में फैंस अरहा को खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले सामंथा भी अरहा की एक्टिंग की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि अपनी पहली फिल्म में ही वह निडर होकर और कॉन्फिडेंस के साथ अभिनय कर रही थीं और वह बहुत अच्छी तमिल बोलती हैं। उन्होंने सुपरस्टार बनकर ही जन्म लिया है।

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने शेयर की 'मिस्टर इंडिया' के सेट की BTS तस्वीर, फैंस को दिलाई बीते जमाने की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun happy with daughter Allu Arha debut in Samantha dev mohan film Shaakuntalam writes emotional note
शाकुंतलम - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म की तो 'शाकुंतलम' को अच्छी समीक्षाएं मिली हैं। फिल्म में सामंथा और देवमोहन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कालिदास के 'शकुंतला' नाटक पर आधारित महाकाव्य पौराणिक कथा है। दर्शक भी फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब सामंथा अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी और 'सिटाडेल' भी पाइपलाइन में है।

Nysa Devgn: गलत नाम लेने पर भड़कीं अजय देवगन की बेटी, परेशान होकर सबके सामने बताया सही नाम

विज्ञापन
Allu Arjun happy with daughter Allu Arha debut in Samantha dev mohan film Shaakuntalam writes emotional note
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

बात करें अल्लू अर्जुन के फिल्मी करियर की तो वह फिलहाल ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Shaakuntalam Twitter Review: छा गई सामंथा की फिल्म, फेवरेट एक्ट्रेस के लिए फैंस ने थिएटर में जमकर उड़ाए टिकट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed