बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह एक्शन के दमदार अवतार में फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। अब फैंस को एक बार फिर कंगना का यह रूप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंगना ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दिनों को याद किया और अपने किरदार के बारे में बात की।
Kangana Ranaut: एक्शन अवतार में एक बार फिर नजर आएंगी कंगना, अगली फिल्म में दिखेगा किलर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, साल 2013 में आई फिल्म 'कृष 3' 'कोई मिल गया' और 'कृष' की फ्रेंचाइजी थी। इसमें कंगना के साथ ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में कंगना 'काया' के किरदार में नजर आई थीं, जो 'काल' यानी विवेक ओबरॉय की अद्भुत रचना और प्रेमिका थीं, जिसे 'काल' ने एक महिला और एक गिरगिट के सीरम को मिलाकर बनाया था। वह कोई भी रूप और आकार बदलने में सक्षम थीं। अब कंगना ने अपने सुपर ह्यूमन ट्रांसफॉर्मेशन को याद किया। उन्होंने बताया कि उस बॉडी और किरदार के लिए बहुत मेहनत की गई थी।
Kennedy: सनी लियोनी ने अनुराग कश्यप को कहा शुक्रिया, 'कैनेडी' के कांस में जाने पर जाहिर की खुशी
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'करीब 10 साल पहले डॉक्टर अंजलि ने 'कृष 3' के लिए मेरा सुपर ह्यूमन ट्रांसफॉरमेशन किया था।' दूसरी तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'हम फिर से एक साथ हैं। अंजली भले ही मुझसे ज्यादा जवान लग रही हों, लेकिन उनकी मेरी उम्र की एक बेटी हैं। इस बार मैं डाइट और हर चीज को लेकर और भी ज्यादा सीरियस हूं।'
The Little Mermaid: 'द लिटिल मरमेड बनना सौभाग्य की बात...', स्टार्स ने बताया शूटिंग के दौरान कैसा था अनुभव
इसके साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने फैंस को इस बात का भी संकेत दिया कि जल्द ही वह एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें फैंस को उनका एक और ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। कंगना ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक और एक्शन फिल्म, एक और ट्रांसफॉरमेशन, जल्द ही मेरे फेवरेट डायरेक्टर के साथ घोषणा करूंगी।
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने शेयर की 'मिस्टर इंडिया' के सेट की BTS तस्वीर, फैंस को दिलाई बीते जमाने की याद
बात करें कंगना के फिल्मी करियर की तो बहुत जल्द ही वह 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन वह खुद कर रही हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
8 AM Metro: गुलजार साहब ने रिलीज किया गुलशन-सयामी की '8 A.M. मेट्रो' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म