फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: एक्ट्रेस से निर्माता बनीं ये अभिनेत्रियां, फिल्मों में दिखाया दमखम; नयनतारा के अलावा कई नाम शामिल

Thu, 15 May 2025 04:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 15 May 2025 04:28 PM IST
सार

Bollywood Actress Become Producer: फिल्म एक्ट्रेस से निर्माता बनीं इन अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया कि वे न सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे के पीछे भी उतनी ही कमाल कर सकती हैं। इनकी फिल्में और प्रोडक्शन का जादू दर्शकों को हमेशा बांधे रखता है।
 

विज्ञापन
Actresses Who Become Film Directors Nayantara Alia Bhatt Kareena Kapoor Khan Anushka Sharma
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि निर्माता बनकर भी इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल किया। आइए, ऐसी ही कुछ टैलेंटेड अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा।

 
Actresses Who Become Film Directors Nayantara Alia Bhatt Kareena Kapoor Khan Anushka Sharma
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा
साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। हाल ही में नयनतारा ने बतौर निर्माता फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (Love Insurance Kompany) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आओ प्यार में पड़ें, इस त्यौहार के मौसम में... प्यार के त्यौहार।' इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या और कृति शेट्टी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण नयनतारा ने किया है।
Actresses Who Become Film Directors Nayantara Alia Bhatt Kareena Kapoor Khan Anushka Sharma
डार्लिंग्स - फोटो : यूट्यूब
आलिया भट्ट
आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आलिया ने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अभिनय के कुछ समय बाद आलिया ने फिल्म 'डार्लिंग्स' के साथ बतौर निर्माता अपनी नई पारी की शुरूआत की। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और प्रोडक्शन दोनों को खूब सराहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Become Film Directors Nayantara Alia Bhatt Kareena Kapoor Khan Anushka Sharma
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान
करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद करीना ने क्रू, सिंघम अगेन, गोलमाल और भी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। एक्टिंग के साथ-साथ करीना ने फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के साथ प्रोडक्शन में कदम रखा। इस थ्रिलर फिल्म में उनकी एक्टिंग और प्रोडक्शन की समझ को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit: 'मैं हर बार आपको ही चुनूंगा', माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर पति राम नेने ने किया विश
विज्ञापन
Actresses Who Become Film Directors Nayantara Alia Bhatt Kareena Kapoor Khan Anushka Sharma
बुलबुल - फोटो : एक्स @VikrantRohan
अनुष्का शर्मा
'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'संजू', 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद अनुष्का ने 'बुलबुल' जैसी शानदार फिल्म बनाकर प्रोडक्शन में अपनी खास जगह बनाई। हालांकि, यह फिल्म उतनी नहीं चली।

यह भी पढ़ें: Ram Pothineni: राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर मैत्री मेकर्स ने शेयर किया 'RAPO22' का टाइटिल, दिखाई फिल्म की झलक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed