{"_id":"5eb8ce428ebc3e90233f0af2","slug":"actresses-who-did-bold-role-dissappeared-from-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इनकी बोल्डनेस के आगे फेल थीं बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां, अब सिनेमा से बना ली है दूरी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इनकी बोल्डनेस के आगे फेल थीं बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां, अब सिनेमा से बना ली है दूरी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा कहा जाता है कि फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहता। आपको बहुत कम ऐसे उदाहरण मिलेंगे जहां हीरोइनों ने लंबे समय तक फिल्में की हों। बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जो कुछ ही फिल्में करके या तो शादी कर ली या फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। हालांकि उनकी फिल्में हिट जरूर हुई लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में....
2 of 5
उदिता गोस्वामी
- फोटो : ट्विटर
फिल्म पाप से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं उदिता गोस्वामी ने 2003 में बॉलीवुड मे कदम रखा था। उन्हें हिट फिल्म अक्सर और जहर में भी देखा गया था। लेकिन उदिता भी बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल सकीं। उन्होंने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में महज 12 फिल्मों में ही काम किया।
3 of 5
अंतरा माली
- फोटो : ट्विटर
अभिनेत्री अंतरा माली को पहली बार 1998 में आई फिल्म ढूंढते रह जाओगे में रेनू के किरदार में देखा गया था। अंतरा ने भी 12 साल के फिल्मी करियर में केवल 12 फिल्मों में ही काम किया। 2010 में फिल्म एंड वंस अगेन में अंतरा को आखिरी बार सावित्री के रोल में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किम शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस किम शर्मा भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ चर्चा में आई थीं। शायद ही आपको पता हो कि किम को सुपरहिट फिल्म डर (1993) में एक छोटे से रोल में भी देखा गया था। इसके सात साल बाद वह ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। किम का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रह पाया है। आजकल किम एक दो इवेंट में ही दिखाई देती हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
जैस्मिन
- फोटो : ट्विटर
जैस्मिन को भूतिया फिल्म वीराना के लिए जाना जाता है। ।'वीराना' के बाद जैस्मीन ने कई और हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'बंद दरवाजा', 'डाक बंगला' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन आज उनका कुछ अता-पता नहीं है। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन जैस्मिन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। जैस्मिन के पास रोजाना अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस हद तक परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।