फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं ये एक्ट्रेस, किसी ने सही मारपीट तो किसी ने पति को कराया गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 03:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 11 Feb 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
actresses who faced domestic violence rakhi sawant dimpy ganguli shweta tiwari rashmi deasi
प्रताड़ना झेलने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

इंसान की जिंदगी में सुख-दुख उसकी अमीरी-गरीबी देखकर नहीं आता है।  आम लोगों की तरह करोड़ों की मालकिन कही जाने वाली अभिनेत्रियों को भी पार्टनर के ताने और जुल्म सहने पड़े हैं। जिनमें से कुछ महिलाएं तो घरेलू हिंसा का दर्द सह लेती हैं, वहीं अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इस प्रताड़ना से खुद को आजाद कराया है, और कुछ इस कोशिश में लगीं हुई हैं। सोचिए जब इन अभिनेत्रियों की ऐसी हालत हो सकती है तो एक आम महिला जिसके साथ ऐसा हो उसका क्या हाल होगा। तो चलिए आज आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। 

actresses who faced domestic violence rakhi sawant dimpy ganguli shweta tiwari rashmi deasi
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत
राखी सावंत इन दिनों काफी परेशानियों से जूझ रही हैं। पिछले दिनों राखी ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। जिसके बाद उन्होंने बताया था कि राखी के पति आदिल उनको धोखा दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना और अवैध संबंध का केस दर्ज कराया है। राखी का कहना था कि आदिल उनके साथ मारपीट करते हैं।

actresses who faced domestic violence rakhi sawant dimpy ganguli shweta tiwari rashmi deasi
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। कई बार एक्ट्रेस खुलकर इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं, जिसे लेकर उन्होंने अपने एक्स हसबेंड राजा चौधरी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।


इसे भी पढ़ें- Karan Tacker: आर्थिक मंदी ने किया था बेघर, बिजनेस भी ठप... संघर्ष के दिनों पर छलका करण टैकर का दर्द
 
विज्ञापन
विज्ञापन
actresses who faced domestic violence rakhi sawant dimpy ganguli shweta tiwari rashmi deasi
राहुल महाजन, डिंपी गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपी गांगुली
टीवी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' की कंटेस्टेंट और राहुल महाजन और उनकी पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली की शादी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं और अंत में दोनों अलग हो गए। जिसके बाद डिंपी ने राहुल महाजन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और शादी के साल भर के अंदर ही उनसे तलाक ले लिया। 

विज्ञापन
actresses who faced domestic violence rakhi sawant dimpy ganguli shweta tiwari rashmi deasi
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

निशा रावल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। यह मामला साल 2021 में काफी चर्चा में रहा था। निशा ने करण मेहरा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed