फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बॉलीवुड की 'उम्रदराज' दुल्हनें, किसी ने 40 तो किसी ने 60 की उम्र में रचाई शादी

Fri, 15 Nov 2019 12:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 15 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Actresses who Got Married At Late 40s like  Urmila Matondkar preity Zinta etc
प्रीति जिंटा, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Social Media

कहा जाता है कि शादी सही उम्र में कर लेना चाहिए। ना ही शादी ज्यादा उम्र में करना चाहिए और ना ही ज्यादा जल्दबाजी करना चाहिए। लेकिन इन दिनों अपने करियर को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। ऐसे में शादी करके खुद को बांधना कोई नहीं चाहता। खासकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज। ऐसे में कुछ सेलेब्स एक लंबी उम्र के बाद शादी के बंधन में बंधते हैं। ऐसे में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो लगभग 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी। ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं। 

Actresses who Got Married At Late 40s like  Urmila Matondkar preity Zinta etc
Preity Zinta

प्रीति जिंटा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को शादी की थी। जिस समय प्रीति ने शादी की थी उस समय उनकी उम्र 41 साल थी। प्रीति ने जीन गुडइनफ से काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों देने वाली प्रीति ने लंबे समय तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया। जिसके बाद दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और प्रीति ने जीन से शादी कर ली। 

Actresses who Got Married At Late 40s like  Urmila Matondkar preity Zinta etc
urmila matondkar

उर्मिला मातोंडकर
'रंगीला', 'जुदाई' जैसी फिल्में बॉलीवुड को देने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से पता चला कि उर्मिला शादी के बंदन में बंध चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses who Got Married At Late 40s like  Urmila Matondkar preity Zinta etc
manisha koirala and samrat dehal

मनीषा कोइराला 
मनीषा कोईराला भी 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 

विज्ञापन
Actresses who Got Married At Late 40s like  Urmila Matondkar preity Zinta etc
पति के साथ नीना गुप्ता - फोटो : Social Media

नीना गुप्ता
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' से चर्चाओं में आई एक्ट्रेस नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed