{"_id":"5dccf7dd8ebc3e5b6a3ebb57","slug":"throwback-thursday-know-everything-about-doordarshan-show-chitrahaar-host-tarana-raja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन के चित्रहार शो की होस्ट, 20 साल बाद कहां हैं और कैसी दिखती हैं तराना राजा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूरदर्शन के चित्रहार शो की होस्ट, 20 साल बाद कहां हैं और कैसी दिखती हैं तराना राजा?
देश में टीवी के शुरुआती दौर में जिन कार्यक्रमों ने धूम मचाई थी, आज भी उनकी यादें करोड़ों जहन में ताजा है। भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' पर आने वाले ये सीरियल्स की पहुंच हर घर में हुआ करती थी। ऐसा ही एक शो था चित्रहार। इसे हर शुक्रवार प्राइम टाइम पर प्रसारित किया जाता था। आधे घंटे के इस शो में नए ताजे गाने सुनाए जाते थे जिसे सुनकर दिल को सुकून मिलता था। इस शो को तराना राजा ने 2001 से 2004 तक होस्ट किया था। तो चलिए Throwback Thursday में आज बात करते हैं तराना राजा की।
2 of 5
तराना राजा
- फोटो : Social Media
दिल्ली में 1977 में जन्मी तराना मुंबई में पली बढ़ीं। तराना एमबीए करना चाहती थीं लेकिन कॉलेज के दिनों मे उनके किसी दोस्त ने रेडियो में ओपनिंग के बारे में बताया। तराना वहां ऑडिशन के लिए गईं और उन्हें जॉब मिल गई।
3 of 5
तराना राजा
- फोटो : Social Media
इसके बाद उन्हें कई शो होस्ट करने का मौका मिला। यहां से शुरू हुआ तराना का करियर क्योंकि इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने टीवी के कई सारे विज्ञापनों में भी काम किया है। वह कत्थक की ट्रेंड डासंर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तराना राजा
- फोटो : social media
बात करें चित्रहार शो की तो इस शो के दौरान उन्हें खूब पसंद किया गया। शो में वो ये बताती थीं कि कौन सा गाना इस हफ्ते टॉप पर रहा। चित्रहार शो के प्रति ये दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं थी, बल्कि ये कार्यक्रम विदेशों में भी काफी प्रचलित था। इसके अलावा तराना राजा की एकरिंग को भी खूब पसंद किया जाता था। उनके घुंघराले बाल और बोलने का स्टाइल लोगों को शो से जोड़े रखता था।
विज्ञापन
5 of 5
तराना राजा
- फोटो : Twitter
तराना राजा ने करीब पांच फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्हें कई टीवी शोज में देखा जा चुका है। तराना आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। अगले हफ्ते Throwback Thursday में फिर बात करेंगे ऐसे ही किसी स्टार्स के बारे में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।