सब्सक्राइब करें

TV Actresses: हिना खान से लेकर दिशा वकानी तक, इन अभिनेत्रियों ने बीच में शो छोड़कर फैंस को कर दिया हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 26 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Actresses Who Left Show Midway Disha Vakani Hina Khan Charu Asopa Shilpa Shinde
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की दुनिया में पहचान बनाना काफी मुश्किल माना जाता है। बात बड़े पर्दे की हो या छोटे पर्दे की, लोकप्रियता पाने के लिए बहुत से लोग जमकर मेहनत करते हैं, लेकिन कम ही लोग कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंच पाते हैं। टीवी की दुनिया में भी नए लोग रोल पाने के लिए लगातार संघर्ष करते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने फेमस होने के बाद बीच में ही शो छोड़ दिया। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

Trending Videos
Actresses Who Left Show Midway Disha Vakani Hina Khan Charu Asopa Shilpa Shinde
चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu
चारू असोपा

चारू असोपा टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। अभिनय के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने सुपरहिट शो कैसा है ये रिश्ता अंजाना को अचानक छोड़ने का एलान कर दिया था। इस फैसले ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बेटी के लिए मजबूरी में यह शो छोड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Left Show Midway Disha Vakani Hina Khan Charu Asopa Shilpa Shinde
दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishavakani_official17
दिशा वकानी

दिशा वकानी की गिनती छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में होती है। अपनी अदाकारी से उन्होंने घर-घर में खास पहचान हासिल की है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार से दिशा ने खूब लोकप्रियता हासिल की। साल 2017 में वह मैटरनिटी लीव पर गईं और फिर शो में वापस कभी नहीं लौटीं। दर्शकों को आज भी उन्हें दयाबेन के किरदार में देखने का इंतजार है।

Actresses Who Left Show Midway Disha Vakani Hina Khan Charu Asopa Shilpa Shinde
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan
हिना खान

इस सूची में हिना खान का नाम भी शामिल है। हिना इन दिनों कैंसर का इलाज करा रही हैं। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से हिना ने खूब लोकप्रियता हासिल की। संस्कारी बहू के रोल में उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए। हालांकि, आठ साल बाद अचानक इस शो को छोड़कर उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Actresses Who Left Show Midway Disha Vakani Hina Khan Charu Asopa Shilpa Shinde
शिल्पा शिंदे {खतरों के खिलाड़ी 14} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शिंदे

भाबी जी घर पर हैं सीरियल की लोकप्रियता जगजाहिर है। इस शो को हर आयु वर्ग के लोगों ने पसंद किया। शो में अंगूरी भाभी के रोल में शिल्पा शिंदे ने घर-घर में खास पहचान बनाई। इस सुपरहिट शो को उन्होंने अचानक छोड़कर फैंस को हैरत में डाल दिया था।
Wamiqa Gabbi: एयरपोर्ट-लुक का दबाव नहीं लेती वामिका गब्बी, कहा- ‘मैं अपने लिए तैयार होती हूं’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed