फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग करती रहीं ये हिम्मती हीरोइनें

Wed, 31 Aug 2016 12:15 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 31 Aug 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
Actresses who work in her pregnancy period

फिल्म इंडस्ट्री में हिम्मती महिलाओं की कमी नहीं रही है। पुराने दौर से वे हर चुनौती को मात देते हुए निरंतर काम करती रही हैं। उस लिस्ट में सबसे पहला और प्रभावी नाम जया बच्चन  का आता है। शोले के दौरान बच्चन परिवार बेबी एक्सपेक्ट कर रहा था। खुद बिग बी के शब्दों में, मैं तो जया जी से अक्सर कहा करता हूं कि शोले में बच्चन फैमिली के दो नहीं तीन लोगों ने काम किया था। हम, आप और श्वेता। रोचक बात यह थी कि जब शोले रिलीज हुई यानी 15 अगस्त 1975 को, तब उनकी जिंदगी में अभिषेक बच्चन आने को थे।

Actresses who work in her pregnancy period
जया जी के बाद 1997 में श्रीदेवी जुदाई के दरम्यान प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने मैटरनिटी लीव लेने से पहले फिल्म की शूटिंग खत्म की। बाद में कपूर परिवार के घर जान्हवी आईं।
Actresses who work in her pregnancy period

काम के प्रति समर्पित नंदिता दास ओनिर की फिल्म 'आई एम' कर रही थीं। उनका तीसरा महीना चल रहा था। फिर भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग प्रभावित नहीं होने दी। वह साल 2010 था। उसी साल के अगस्त में उन्होंने विवान को जन्म दिया। आई एम उस साल तो फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन हुई। भारत में वह अगले साल अप्रैल में रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses who work in her pregnancy period

ओम जय जगदीश फेम तारा शर्मा के साथ तो रोचक सिचुएशन रही। 2009 में वे पहले बेटे जेन को एक्सपेक्ट कर रही थीं। पांच महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने ‌फ‌िल्म 'सुनो ना' की शूटिंग की। उन्हें फिल्म में भी प्रेग्नेंट महिला का रोल करना था। इस तरह उन दिनों के बॉडी शेप ने उन्हें काफी मदद की।

विज्ञापन
Actresses who work in her pregnancy period

जूही चावला तो सबसे आगे रहीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी पीरियड में एक रिश्ता और आमदनी अठ्न्नी खर्चा रुपइया की शूटिंग की। यह बात 2001 की थी, तब बेटी जान्हवी हुईं। 2003 में भी जब वे दोबारा मां बनने वाली थीं तो उन्होंने झंकार बीट्स की। उस बार बेटे अर्जुन आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed