{"_id":"5a8fd0494f1c1b5e6e8b6eb5","slug":"actrss-whose-never-seen-with-salman-khan-in-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल से सलमान खान के साथ काम करने को तरसीं ये 7 हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल से सलमान खान के साथ काम करने को तरसीं ये 7 हीरोइन
Mon, 06 May 2019 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 May 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार है। आज भी उनकी फिल्में उनके ही दम पर हिट होती हैं। इतनी सफलता के बाद भी सलमान के साथ कुछ एक्ट्रेस को बेहद कम देखा गया और कुछ तो उनके काम करने से तरस ही गईं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में...
2 of 8
रवीना टंडन
- फोटो : gettyimages
सबसे पहले बात करते हैं 90 के दशक की एक्ट्रेस रवीना टंडन की। बता दें कि सलमान खान की रवीना के साथ सिर्फ दो ही फिल्में बनी हैं, एक थी पत्थर के फूल, जोकि 1991 में आई थी। दूसरी फिल्म का नाम अंदाज अपना-अपना है जिसमें उनके साथ आमिर खान थे। यह फिल्म 1994 में आई थी, लेकिन 25 साल बीत जाने के बाद रवीना, सलमान के साथ एक बार भी नजर नहीं आईं।
3 of 8
twinkle khanna
इस कड़ी में दूसरा नाम आता है ट्विंकल खन्ना का। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म बरसात से की थी। फिल्म में बॉबी देओल लीड एक्टर थे। वहीं, 1998 में आई फिल्म जब प्यार किसी से होता है में पहली और आखिरी बार उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया लेकिन इसके बाद दोनों की जोड़ी किसी भी फिल्म में दोबारा देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Salman and Tabbu
सलमान खान के साथ लीड रोल में अभी तक एक्ट्रेस तब्बू को भी नहीं देखा गया है। हालांकि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में तब्बू ने सलमान की भाभी का किरदार अदा किया था। लेकिन बड़े पर्दे पर दोनों को कभी बतौर जोड़ी नहीं देखा गया। बता दें कि तब्बू को फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ देखा गया था। इस फिल्म में तब्बू ने सलमान की बहन का किरदार निभाया था। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म बाजार से की थी।
विज्ञापन
5 of 8
जूही चावला, सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड हीरोइन जूही चावला के साथ भी नजर नहीं आए। लेकिन फिल्म दीवाना मस्ताना में सलमान ने गेस्ट रोल किया था। फिल्म में गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला मुख्य रोल में थे। अभी तक भी सलमान और जूही की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिली है, जबकि दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग बराबर समय हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।