पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और इस एक्टर की एंट्री ने चौंकाया

Mon, 06 May 2019 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 May 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
sacred games 2 teaser launch kalki kanmani and ranvir shorey
sacred games 2 - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स का वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन धमाकेदार रहा था, जिसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। करीब एक महीने पहले सेक्रेड गेम्स का पोस्टर लॉन्च किया गया था। अब मेकर्स ने इसका नया टीजर रिलीज किया है। 

sacred games 2 teaser launch kalki kanmani and ranvir shorey
sacred games 2 - फोटो : netflix

प्रोमो को देखने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है क्योंकि इस सीजन में दो और स्टार्स दिखने वाले हैं। टीजर में सेक्रेड गेम्स के सभी मुख्य किरदारों को एक-एक कर दिखाया गया है। सबसे पहले सैफ अली खान आते हैं, फिर नवाजुद्दीन। इसके बाद जिन चेहरों ने चौंकाया वो हैं कल्कि केकलां और रणवीर शौरी। टीजर के आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आए। बता दें कि कल्कि, अनुराग कश्यप की पत्नी रह चुकी हैं। वहीं इस सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया है।

sacred games 2 teaser launch kalki kanmani and ranvir shorey
sacred games 2 - फोटो : netflix

नेटफ्लिक्स ने सीरीज को शेयर करते हुए लिखा कि 'जल्द आ रहा है सीजन 2'। फैंस के बीच सेक्रेड गेम्स की उत्सुकता को इससे समझा जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर महज एक घंटे में इसे करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Season 2 is coming. Put your chattris in the air. #SacredGamesS2

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

=

विज्ञापन
विज्ञापन
sacred games 2 teaser launch kalki kanmani and ranvir shorey
sacred games 2 - फोटो : netflix

सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में इंस्पेक्टर सरताज सिंह बने सैफ अली खान मुंबई अंडरवर्ल्ड के शातिर अपराधी गणेश गायतोंडे को पकड़ने की फिराक में रहते हैं। गणेश गायतोंडे का किरदार इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया। दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का किरदार कहानी के फोकस में रहने वाला है और गणेश गायतोंडे का अतीत भी सीरीज की कहानी में लौटता रहेगा।

विज्ञापन
sacred games 2 teaser launch kalki kanmani and ranvir shorey
pankaj tripathi - फोटो : netflix

लेखक विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर सेक्रेड गेम्स आधारित है। पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर निर्देशित किया था। इसका निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और अनुराग की कंपनी कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed