फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विज्ञापन फिल्मों के नामी निर्देशक अनिल नायडू का निधन, बनाई थीं अमिताभ बच्चन और अक्षय की ये फिल्में

Thu, 29 Oct 2020 10:10 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 29 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
ad film director Anil Naidu passed away
अनिल नायडू - फोटो : अनिल नायडू फेसबुक पेज

चर्चित फिल्म एडीटर और प्रोड्यूसर अनिल नायडू का निधन हो गया है। उनके मित्र और करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनिल नायडू ने विज्ञापन की दुनिया में लंबा समय गुजारा और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पा’ व अक्षय कुमार की फिल्मों ‘मिशन मंगल’ व ‘पैडमैन’ के सहनिर्माता भी रहे।

ad film director Anil Naidu passed away
अनिल नायडू - फोटो : अनिल नायडू फेसबुक पेज

साल 2020 में फिल्म नगरी पर आई आफत में एक नया दुख अनिल नायडू के आकस्मिक निधन से जुड़ा है। बुधवार देर शाम उनका निधन हो गया। इस बारे में उनके मित्रों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू किया तो ये जानकारी सामने आई। जी जिंदगी चैनल की मुखिया शैलजा केजरीवाल ने लिखा, ‘कुछ बातें अनकही ही रह गईं। अब कह रही हूं। तुम स्पेशल थे। मैं जानती हूं कि तुम आसपास ही हूं। हमेशा की तरह।’

ad film director Anil Naidu passed away
अनिल नायडू - फोटो : अनिल नायडू फेसबुक पेज

कमर्शियल फिल्मों के दिग्गज बाल्की और उनकी पत्नी गौरी शिंदे ने जब अपना प्रोडक्शन हाउस होप प्रोडक्शन खोला तो वह अपने साथ अनिल नायडू को भी ले आए। अनिल नायडू ने अपना करियर वीडियो एडीटर के रूप में शुरू किया और देश की तमाम चर्चित विज्ञापन फिल्मों का उन्होंने संपादन का है। उन्होंने अपना खुद का भी प्रोडक्शन हाउस खोला और स्वतंत्र रूप से तमाम विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन और संपादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ad film director Anil Naidu passed away
अनिल नायडू - फोटो : अनिल नायडू फेसबुक पेज

अनिल नायडू के निधन पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है और जैसे जैसे उनके निधन का समाचार लोगों को मिल रहा है, लोग अपनी समवेदनाएं जता रहे हैं। होप प्रोडक्शन्स में अनिल ने ‘इंगलिश विंगलिश’, ‘शमिताभ’, ‘डियर जिंदगी’, ‘की एंड का’, ‘पैडमैन’ और ‘मिशन मंगल’ का काम बखूबी संभाला।

विज्ञापन
ad film director Anil Naidu passed away
अनिल नायडू - फोटो : अनिल नायडू फेसबुक पेज

बरसों तक विज्ञापन की दुनिया में काम संभालने के बाद जब अनिल नायडू फीचर फिल्मों में आए तो उनके काम करने के तरीकों ने लोगों का दिल जीत लिया था। वह ऐसे फिल्म निर्माता रहे जो पूरी यूनिट का ख्याल खुद व्यक्तिगत तौर पर रखते थे और शूटिंग खत्म होते ही दैनिक वेतनभोगियों का उनका भुगतान अपनी मौजूदगी में ही कराने के लिए जाने जाते थे। कमर्शियल फिल्मों के अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पा’ का भी वीडियो संपादन किया।

पढ़ें: एक लाश, छह आरोपी, सबको एक दूसरे पर शक, मुंबई में अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही ये अनोखी तफ्तीश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed