अदा शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही रिलीज हुई उनकी फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और तेजी से 250 करोड़ की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। इस बीच फिल्म की अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आगमी फिल्म के बारे में खुलासा कर दिया है।
Adah Sharma: अब कमांडो 4 में जबर्दस्त एक्शन करती दिखेंगी अदा शर्मा, जैकी चैन के स्टंट डायरेक्टर फिल्म से जुड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला के साथ एक विशेष बातचीत में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह कमांडो 4 की पहले ही शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “मैं कमांडो में काम कर रही हूं। फिल्म में मैं फिर से भावना रेड्डी की भूमिका निभा रहा हूं। लोगों को इसमें अधिक एक्शन और ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसमें मेरी भूमिका कमांडो की तरह ही है।''
KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 शो को बीच में छोड़कर मुंबई वापस आएंगे रोहित रॉय? जानें इसके पीछे की वजह
उन्होंने आगे कहा, "उसके बाद मुझे नहीं पता, मुझे आशा है कि वे मुझे कुछ और अच्छा करने के लिए देंगे।'' आगने उन्हें निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें भावना रेड्डी का रोल निभाने का मौका दिया और उसके बाद द केरल स्टोरी में भी काम करने का मौका दिया। दोनों ही फिल्में काफी अलग है। कमांडो में मैं गुंडों को मार रही हूं और द केरल स्टोरी में मुझे पीटा जा रहा है। एक एक्टर के तौर पर अपको बहुत अच्छा लगता है अगर कोई ऐसा करने के लिए आप पर भरोसा करता है।
Tiger 3: सलमान खान ने पूरी की 'टाइगर 3' की शूटिंग, जल्द देखने को मिलेगा भाईजान का 'दबंग' अंदाज
विद्युत जामवाल के साथ कमांडो 4 में नजर आने पर अदा शर्मा ने आगे कहा कि वह अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा, " फिल्म में बहुत सारा एक्शन हैं। इसमें हमारे पास फिर से एंडी लॉन्ग हैं, जो जैकी चैन के स्टंट निर्देशक हैं, इस वजह से फिल्म में एक्शन भी काफी कूल होने वाला है।
Ayushmann Khurrana: पिता को याद कर भावुक हुए आयुष्मान, पोस्ट में दर्द किया जाहिर, पढ़कर आंखें हो जा रही नम
गौरतलब है कि पहली कमांडो फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2017 में कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल और फिर 2019 में तीसरे भाग रिलीज हुआ था। तीनों ही भाग को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Filmy Wrap: नितिन गडकरी से मिली TKS की टीम और 60 की उम्र में आशीष ने की शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें