सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कभी इस हेयर स्टाइलिस्ट के प्यार में पागल थे फरहान, तीन साल डेट करने के बाद की शादी फिर 17 साल बाद लिया तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 30 Mar 2022 08:40 AM IST
विज्ञापन
Adhuna Bhabani birthday Special: Facts you all need to know about farhan akhtar ex wife Adhuna bhabani
अधुना भबानी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, लेखक, सिंगर और निर्माता फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना भबानी का जन्म आज यानी 30 मार्च 1967 को हुआ था। इस साल वह अपना 55 वां जन्मदिन मनाएंगी। उन्हें सभी लोग आज भी फरहान अख्तर की पत्नी के रूप में याद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अधुना भबानी की पहचान फरहान की पत्नी से कहीं ज्यादा है। वह न केवल एक लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके खुद के कईं हेयर प्रोडक्ट्स और सैलून भी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं, उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

Adhuna Bhabani birthday Special: Facts you all need to know about farhan akhtar ex wife Adhuna bhabani
अपनी मां के साथ अधुना - फोटो : social media

ऐसा है फैमिली बैकग्राउंड
अधुना भबानी का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता आशीष भबानी बंगाली थे और मां एन भबानी एक अंग्रेज थीं। अधुना बचपन में अपनी मां के साथ सैलून में जाया करती थीं और इसी ने उनको हेयर स्टाइलिस्ट बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने नॉर्थवेस्ट इंग्लैंड के एक सैलून वर्थिंगटन हेयर में इंटर्नशिप की। अधुना ने केवल 17 साल की उम्र में अंडर-21 राष्ट्रीय जूनियर हेयरस्टाइल चैंपियनशिप जीती थी। 

Adhuna Bhabani birthday Special: Facts you all need to know about farhan akhtar ex wife Adhuna bhabani
अधुना भबानी - फोटो : social media

अधुना का करियर 

अधुना भबानी ने सबसे पहले साल 1998 में अपने भाई और बिजनेस पार्टनर ओश भबानी के साथ मुंबई में अपना सैलून 'जूस' लॉन्च किया था लेकिन बाद में उन्होंने इसका नाम बदलकर बी ब्लंट कर दिया। अधुना भबानी ने साल 2001 में फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' से हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2004 में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'लक्ष्य' में भी काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। अधुना और उनकी टीम ने दिल धड़कने दो, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दंगल, रईस समेत 50 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में हेयर स्टाइलिंग की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhuna Bhabani birthday Special: Facts you all need to know about farhan akhtar ex wife Adhuna bhabani
अधुना भबानी, फरहान अख्तर - फोटो : social media

फरहान और अधुना की अधूरी कहानी
तीन साल तक डेट करने के बाद साल 2000 में फरहान अख्तर ने अपने से उम्र में छह साल बड़ी अधुना से शादी की। इन दोनों की पहली मुलाकात 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। फरहान और अधुना की दो बेटियां अकीरा और शाक्या हैं लेकिन दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेते हुए 17 साल के इस प्यार भरे सफर को खत्म कर दिया। तलाक के बाद खुलासा हुआ कि दोनों में आपसी मतभेद थे, जिसके कारण ही दोनों अलग हुए थे। हालांकि दोनों अलग होने के बाद भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और अपनी बेटियों की खातिर मिलते रहते हैं। 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         
विज्ञापन
Adhuna Bhabani birthday Special: Facts you all need to know about farhan akhtar ex wife Adhuna bhabani
अधुना भबानी, निकोलो मोरिया - फोटो : social media

फरहान के बाद इस शख्स से मिला अधुना को प्यार 
फरहान अख्तर से अलग होने के बाद अधुना भबानी ने निकोलो मोरिया को डेट करना शुरू किया। बता दें निकोलो बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के भाई हैं। 2019 में, अधुना ने अपना और निकोलो के रिलेशन को ऑफिशियल करते हुए इंस्टा पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था," ईमानदारी और अच्छाई के इन ढाई सालों के लिए धन्यवाद निकोलो। मेरी हर चीज को स्वीकार करने के लिए, चाहे वह मेरी अच्छाई हो, बुराई हो या बदसूरती हो... सभी को तहे दिल से स्वीकारने के लिए शुक्रिया। मुझे प्यार देने और अपनाने के लिए शुक्रिया।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adhuna (@iadhuna)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed