{"_id":"637af087672b132ec94243f0","slug":"adipurush-actor-saif-ali-khan-talked-about-box-office-failure-big-budget-movies-bollywood-stars-fees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:05 AM IST
सार
Saif Ali Khan: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने लगातार फ्लाॅप हो रही फिल्मों पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। यूं तो, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी। लेकिन, जब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तब यह बुरी तरह फ्लॉप हो गई। वहीं, अब सैफ अली खान ने विक्रम वेधा की असफलता और अभिनेताओं की बढ़ती फीस पर खुलकर बात की है।
2 of 4
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार में, सैफ अली खान ने बड़े बजट की फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को 'बेहद निराशाजनक' बताया है। अभिनेता ने आश्चर्य जताते कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं कि विक्रम वेधा जैसी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में क्याें नाकामयाब रही। इतना ही नहीं, सैफ अली खान ने अभिनेताओं द्वारा चार्ज की जाने वाली फीस पर भी बात की।
सैफ ने कहा, "विक्रम वेधा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज के समय में किसी को पता नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्में चलेंगी और कौन-सी नहीं।" जब सैफ अली खान से यह पूछा गया कि बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही हैं? तब सैफ ने कहा, 'मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन कोई-न-कोई वजह तो जरूर है। लोग लगातार फिल्में बना रहे हैं, तो एक्टर्स की फीस में उतार-चढ़ाव होना स्वभाविक है। लेकिन कुछ स्टार्स बहुत ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं। स्टार्स को इतनी ज्यादा फीस तो दे रहे हैं, लेकिन उनसे रिटर्न में कुछ अच्छा नहीं मिल पा रहा है।' उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'केवल दो फीसदी आबादी ही फिल्में देखने के लिए पैसे खर्च करती है। अगर यह 2 फीसदी बढ़कर 20 फीसदी हो जाए, तो इंडस्ट्री समृद्ध हो जाएगी"।
ऋतिक रोशन, पुष्कर, गायत्री और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' की तो 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। निर्देशक पुष्कर-गायित्री की यह फिल्म, तमिल सुपरहिट 'विक्रम वेधा' का हिंदी रीमेक थी। वहीं, सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अभिनेता प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।