फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: वीकएंड पर 'दृश्यम 2' ने की छप्पर फाड़ कमाई, 'ऊंचाई' और 'यशोदा' के कलेक्शन में भी आया उछाल

Mon, 21 Nov 2022 08:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Nov 2022 08:11 AM IST
विज्ञापन
sunday box office report drishyam 2 day 3 uunchai kantara yashoda collection
दृश्यम 2, ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन दिन से दृश्यम 2 धमाल मचा रही है। हर दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन करने वाली फिल्म ने वीकएंड पर तो कमाल कर दिया है। वहीं अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई और सामंथा स्टारर यशोदा भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की कांतारा को सिनेमाघरों में लगे 52वां दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने वीकएंड पर कितनी कमाई की।

sunday box office report drishyam 2 day 3 uunchai kantara yashoda collection
'दृश्यम 2' - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को आज तीन दिन पूरे हो गए हैं। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बोलबाला है। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है, जो दो दिनों से भी बेहतर है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 63.97 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि तीसरे दिन कलेक्शन के मामले में दृश्यम 2 ने भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ दिया है। भूल भुलैया 2 ने तीसरे दिन 23.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

इसे भी पढ़ें- Helen Birthday: बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' बनकर उभरीं हेलन, अपने दम पर हिट करा देती थीं फिल्में

sunday box office report drishyam 2 day 3 uunchai kantara yashoda collection
ऊंचाई फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऊंचाई
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की कमाई के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। ओपनिंग डे पर ठीक कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे रविवार को बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुरूआती आंकड़ों के अनुसार 10वें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 23.88 करोड़ हो गया है।


इसे भी पढ़ें- Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' के कलेक्शन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sunday box office report drishyam 2 day 3 uunchai kantara yashoda collection
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
सामंथा की पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। 'यशोदा' ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में हल्की उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यशोदा ने 10वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 16.82 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
sunday box office report drishyam 2 day 3 uunchai kantara yashoda collection
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। 52 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 52वें दिन कांतारा ने दो करोड़  रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 303.03 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed