फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: 'आदिपुरुष' विवादों के बीच रामानंद सागर की 'रामायण' की टीवी पर वापसी, जानें कब और कहां देखें?

Wed, 28 Jun 2023 07:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 28 Jun 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' पर देशभर में विवाद गरमा रहा है। प्रभास, कृति सेनन की फिल्म के रिलीज होने के 12 दिन बाद भी इसको लेकर लोगों के दिलों में भरा आक्रोष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां ओम राउत निर्देशित यह मेगा बजट फिल्म विवादों के घेरे में फंसी है, वहीं 'रामायण' के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 1980 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' को फिर से प्रसारित करने की तैयारी है। चलिए बताते हैं रामानंद सागर द्वारा बनाए गए इस सीरियल का प्रसारण कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा...

Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

'आदिपुरुष' की तुलना अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसी स्टार कास्ट के साथ बनाया गए इस पौराणिक सीरियल से उसी दिन से की जा रही थी, जिस दिन से ओम राउत ने फिल्म का एलान किया था। लॉकडाउन में लोगों को फिर से राम कथा से अवगत कराने के बाद अब एक बार फिर रामानंद सागर रचित 'रामायण' टीवी पर लौट रही है। दरअसल, चैनल शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर सुपरहिट शो रामायण का प्रोमो साझा किया और लिखा, 'हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं... 3 जुलाई से रामायण देखें केवल शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।'

Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

यह पौराणिक सीरियल 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक में एक लोकप्रिय धारावाहिक था। सीरीज में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। स्वर्गीय दारा सिंह ने इसमें हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रूप में चित्रित किया गया था। यह शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था और इसे दर्शकों का बड़े पैमाने पर प्यार मिला था।

View this post on Instagram

A post shared by Shemaroo TV (@shemaroo.tv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

शो की टीवी पर वापसी की घोषणा ऐसे समय में हुई जब सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ओम राउत की हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' से की जा रही है। निर्माताओं द्वारा रामायण का प्रोमो रिलीज करने के तुरंत बाद फैंस इस पोस्ट पर लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जय सिया राम।' केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इससे पहले 2020 में, कोविड-लॉकडाउन के दौरान, दूरदर्शन ने जनता की मांग पर पौराणिक श्रृंखला को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया था। उस समय भी देश की जनता ने व्यापक रूप से इसे देखा था।

विज्ञापन
Adipurush amid om raut prabhas film controversy Ramanand Sagar Ramayan returns on Shemroo TV from 3 july
आदिपुरुष - फोटो : social media

'आदिपुरुष' के बारे में बात करें तो, फिल्म को अपने खराब वीएफएक्स और 'मरेगा बेटे', 'बुआ का बगीचा है क्या' और 'जलेगी तेरे बाप की' सहित कई विवादास्पद संवादों के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में उनके भगवान को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। फिल्म में प्रभास को राघव, कृति सेनन को जानकी और सैफ अली खान को रावण के रूप में देखा गया है। इसके साथ ही लक्ष्मण और हनुमान जी के किरदार में सनी सिंह और देवदत्त नागे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed