फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Row: आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, रामकथा को निम्नस्तरीय दिखाने का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 10:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 26 Jun 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
adipurush controveresy ban petition on highcourt hearing allegation of changing ram katha to show low level
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास की सबसे चर्चित फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म पर देशभर में जमकर बवाल हो रहा है। लोग फिल्म के निर्देशन से लेकर इसके संवाद तक पर सवाल उठा रहे हैं। डायलॉग्स पर सवाल उठने के बाद मेकर्स ने इसको तो सही कर दिया है, लेकिन कोर्ट में अभी भी कई याचिकाएं दर्ज हैं, जिनपर सुनवाई होनी है। फिल्म पर पूरी तरीके से बैन लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दो अर्जियां दायर की गईं हैं, जिनपर आज सुनवाई होनी है। 

adipurush controveresy ban petition on highcourt hearing allegation of changing ram katha to show low level
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। 16 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई इस फिल्म को करने से पहले मेकर्स ने शायद सपने में भी न सोचा होगा कि दर्शकों से उन्हें ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा। फिल्म को ज्यादातर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। 10 दिन में इस फिल्म ने 274.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें- Sergeant Trailer: रिलीज हुआ रणदीप हुड्डा की 'सार्जेंट' का ट्रेलर, कॉप बन मौत की गुत्थी सुलझाते दिखे अभिनेता

adipurush controveresy ban petition on highcourt hearing allegation of changing ram katha to show low level
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म पर रोक की मांग की जा रही है और इसको लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दर्ज की गई है। अब आदिपुरुष पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच आज (सोमवार) सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिका पर फिल्म में श्रीराम कथा को बदलकर निम्नस्तरीय दिखाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush controveresy ban petition on highcourt hearing allegation of changing ram katha to show low level
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

याचिकाकर्ता ने इस मामले में विचाराधीन जनहित याचिका में दोनों अर्जियां दाखिल कर फिल्म में संशोधन करने और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को पक्षकार बनाने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि फिल्म में आपत्तिजनकर चीजों के साथ-साथ हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ किया गया है। इसे देखते हुए फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए जाएं। बता दें कि जब अक्टूबर में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब भी याचिकाकर्ता ने ट्रेलर और फिल्म दोनों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका दर्ज की थी। तब कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया था 

विज्ञापन
adipurush controveresy ban petition on highcourt hearing allegation of changing ram katha to show low level
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि आदिपुरुष में प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई है। वहीं कृति सेनन माता जानकी, सनी सिंह ने लक्ष्मण, देवदत्त नागे ने हनुमान और सैफ अली खान ने फिल्म में लंकेश का किरदार निभाया है। फिल्म को टीसीरीज ने प्रोड्यूस किया है। इसका डायरेक्शन ओम राउत ने किया है और संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed