फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash Johar: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़ी हैं यश जौहर की जड़ें, मधुबाला की एक तस्वीर से चमकी थी किस्मत

Mon, 26 Jun 2023 10:06 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
yash johar death anniversary know about who established dharma productions personal life and career here
यश जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिग्गज  फिल्म प्रोड्यूसर और करण जौहर के पिता यश जौहर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों की बदौलत उन्होंने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। 'कल हो ना हो', 'कुछ कुछ होता है' जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले यश जौहर आज भले ही हमारे बीच न हो। मगर अपनी फिल्मों के जरिए वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

 
yash johar death anniversary know about who established dharma productions personal life and career here
यश जौहर - फोटो : यश जौहर
26 जून 2004 में यश ने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 1929 में उनका जन्म लाहौर में हुआ था। बटवारे के बाद यश और उनका परिवार दिल्ली आ गया। यहां आने के बाद उनके पिता ने 'नानकिंग स्वीट्स' नाम से एक मिठाई की दुकान खोली। यश कुल नौ भाई-बहन थे और सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे भी थे, जिसकी वजह से उनके पिता ने उन्हें दुकान पर बैठा दिया था।
 
yash johar death anniversary know about who established dharma productions personal life and career here
यश जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यश को दुकान पर बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं था, जब यह बात उनकी मां को पता चली तब उन्होंने कहा, 'तुम मुंबई चले जाओ मिठाई की दुकान संभालने के लिए तुम नहीं बने हो।' उनकी मां ने यश जौहर के मुंबई जाने से एक हफ्ते पहले ही घर से गहने और कुछ पैसे गायब कर दिए। इसका शक सिक्योरिटी वाले पर गया और उसकी पिटाई भी हुई लेकिन यश की मां तो बेटे को मुंबई भेजने के लिए पैसे का जुगाड़ कर रही थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
yash johar death anniversary know about who established dharma productions personal life and career here
यश जौहर, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में यश एक न्यूजपेपर में फोटोग्राफर बनने के लिए काफी मशक्कत कर रहे थे। इस दौरान 'मुगल ए आजम' फिल्म की शूटिंग चल रही थी,जिसके सेट पर उन्होंने मधुबाला की तस्वीर खींची थी। मधुबाला के बारे में कहा जाता था कि वो किसी को अपनी तस्वीर नहीं लेने देती थीं, लेकिन यश जौहर पढ़े-लिखे थे और अंग्रेजी भी बोल लेते थे। इससे प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें तस्वीर लेने की इजाजत दे दी।
 
विज्ञापन
yash johar death anniversary know about who established dharma productions personal life and career here
यश जौहर
इतना नहीं मधुबाला यश जौहर से इतना प्रभावित हो गईं कि वो उन्हें अपना गार्डन भी घूमा लाईं। इसके बाद यश को ऑफिस में नौकरी मिल गई। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो  यश जौहर ने बतौर निर्माता पहली फिल्म अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ‘दोस्ताना’ बनाई थी। उनकी यह फिल्म हिट रही, लेकिन इसके बाद उनकी ज्यादा फिल्में चली नहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed