फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने किया आदिपुरुष का रिव्यू, फिल्म की प्रशंसा सुन सभी हुए हैरान

Mon, 26 Jun 2023 11:16 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 26 Jun 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Controversy Chilkur Balaji Temple priest review Prabhas film suggests changes after slamming om Raut
आदिपुरुष - फोटो : social media

'आदिपुरुष' पर विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ रामकथा को निम्नस्तरीय दिखाने के आरोप में हाईकोर्ट में आज 'आदिपुरुष' पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सुनवाई होनी है, वहीं दूसरी तरफ कोई न कोई प्रभास, कृति सेनन अभिनीत फिल्म को खरी खोटी सुना रहा है। राजनेताओं, कलाकारों के बाद अब चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी, एस रंगराजन ने ओम राउत की 'आदिपुरुष' की समीक्षा की है। इस समीक्षा में उन्होंने फिल्म में कई सारे बदलाव करने के सुझाव भी दिए हैं।

Adipurush Controversy Chilkur Balaji Temple priest review Prabhas film suggests changes after slamming om Raut
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद से समीक्षकों और दर्शकों से ज्यादातर नकारात्मक समीक्षा ही मिली है। अब चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी, एस रंगराजन भी फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। सभी को पता है कि रंगराजन ने फिल्म की रिलीज से पहले तिरूपति मंदिर परिसर के बाहर ओम राउत और कृति सेनन द्वारा किए गए किस की जमकर आलोचना की थी। ऐसे में कोई यह मान सकता है कि पुजारी द्वारा की गई यह समीक्षा भी आलोचनात्मक होगी। हालांकि, एस रंगराजन ने इसके बजाय फिल्म की प्रशंसा करके सभी को हैरान कर दिया।
Adipurush Row: आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, रामकथा को निम्नस्तरीय दिखाने का आरोप

Adipurush Controversy Chilkur Balaji Temple priest review Prabhas film suggests changes after slamming om Raut
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक मीडिया संस्थान द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार, एस रंगराजन ने तेलुगू में कहा कि उन्होंने और मंदिर के कुछ अन्य पुजारियों ने 'आदिपुरुष' देखी और भगवान राम पर फिल्म बनाने के ओम राउत के प्रयासों की सराहना की। एस रंगराजन ने बताया कि फिल्म एक पूरी तरह से सही रूपांतरण नहीं थी और स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव हो सकते थे, लेकिन उन्होंने फिर भी ओम राउत और उनकी टीम को 'भक्तिपूर्ण प्रयास' के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Controversy Chilkur Balaji Temple priest review Prabhas film suggests changes after slamming om Raut
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुछ हफ्ते पहले, एस रंगराजन ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत और फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन की तिरुपति बालाजी मंदिर के बाहर किए गए गुडबाय किस को लेकर काफी आलोचना की थी। दरअसल, एक वीडियो में मंदिर में दर्शन के बाद ओम राउत को कृति के गाल पर किस देते हुए देखा गया था। रिलीज से पहले इस किस ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था और कई लोगों ने कहा था कि दोनों ने मंदिर की 'पवित्रता' का सम्मान नहीं किया है। इस को लेकर एस रंगराजन ने भी यही विचार व्यक्त किए थे।

विज्ञापन
Adipurush Controversy Chilkur Balaji Temple priest review Prabhas film suggests changes after slamming om Raut
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'आदिपुरुष' इस साल की सबसे कम रेटिंग वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती वीकएंड तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। हालांकि, सोमवार के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई गई थी। अगर हालात यही रहे तो 600 करोड़ रुपये के बजट में बनीं 'आदिपुरुष' के ऊपर अब अपनी लागत वसूल नहीं कर पाने का खतरा मंडरा रहा है।
Julian Sands: जूलियन सैंड्स के लापता होने वाली जगह से मिले मानव अवशेष, पांच महीने पहले गायब हुए थे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed