{"_id":"649811cbb5918971190629ff","slug":"arjun-kapoor-birthday-special-know-unknown-facts-about-actors-love-life-and-career-2023-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: इस शख्स की वजह से पिता से बिगड़ा अर्जुन का रिश्ता, सलमान की बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: इस शख्स की वजह से पिता से बिगड़ा अर्जुन का रिश्ता, सलमान की बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अभिनेता
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना हर कला प्रेमी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। कुछ स्टार किड्स हिंदी सिनेमा में एंट्री तो ले लेते हैं, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें अनेकों संघर्ष से होकर गुजरना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही स्टारकिड अर्जुन कपूर से रूबरू करने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। अर्जुन अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। अर्जुन बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। छोटी उम्र में ही अर्जुन ने अपने माता-पिता को अलग होते देखा था, जिसके बाद अभिनेता के संबंध उनके पिता से कुछ खास अच्छे नहीं रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अर्जुन की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें लगभग हर डायरेक्टर अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहता है। अभिनेता ने साल 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अर्जुन ने बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर डेब्यू करने से पहले, फिल्म ‘कल हो न हो’, ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
अभिनेता के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। अभिनेता के रिश्ते उनके पिता से अच्छे नहीं रहे हैं। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी। शादीशुदा और दो बच्चों के पिता बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को देखा, तो वह उन पर फिदा हो गए। तमाम परेशानियों के बाद भी बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी। बोनी के दूसरी शादी के बाद मोना बुरी तरह टूट गई थीं। अपनी मां को तकलीफ में देख अर्जुन का बोनी से रिश्ता खराब होने लगा था।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अर्जुन के लव लाइफ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर और अर्पिता खान एक -दूसरे को डेट कर चुके हैं। खबरों की मानें तो दोनों का अफेयर पूरे दो सालों तक चला था। हालांकि, फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। अब अर्जुन मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।