फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Ravan Controversy: पुष्पक विमान नहीं तो किस पर बैठा रावण? आदिपुरुष के निर्देशक के इस दावे को पढ़िए

Sat, 08 Oct 2022 01:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Adipurush controversy om raut and manoj muntashir talk about saif ali khan Ravana look prabhas kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। 2 अक्तूबर को बेहद ही ग्रैंड तरीके से इस फिल्म का टीजर राम नगरी अयोध्या में रिलीज किया गया। लेकिन इस टीजर में 'रावण' बने सैफ अली खान का लुक लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, टीजर में सैफ एक भयानक पक्षी पर बैठकर हवा में उड़ते हुए भी नजर आए थे, जिस पर बवाल हो रहा है। वहीं, अब इस पूरे विवाद पर निर्देशक ओम राउत और फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की है कि आज के समय में राक्षस कैसे दिखते हैं।

Adipurush controversy om raut and manoj muntashir talk about saif ali khan Ravana look prabhas kriti sanon
आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान को टीजर में किसी बड़े पक्षी पर बैठा दिखाया गया है और उसी पर विवाद हो रहा है। आखिर वह क्या है। इस पर निर्देशक ने कहा कि रावण मायावी था। रावण को एक बड़े जीव पर बैठे दिखाया गया है क्योंकि वह निर्दयी, क्रूर, दुराचारी और दुष्ट प्रवृति का था। इसी वजह से उसकी सवारी को भी खौफनाक दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:- KRK: 'नवाब बॉलीवुड को जागीर और आउटसाइडर्स को...’, जानें क्यों सैफ अली खान पर फूटा केआरके का गुस्सा
 

Adipurush controversy om raut and manoj muntashir talk about saif ali khan Ravana look prabhas kriti sanon
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने पुष्पक विमान के बारे में बात करते हुए कहा कि पुष्पक विमान हमारे लिए सकारात्मक शब्द है। हमारे भगवान उसकी सवारी करते थे। महाराष्ट्र में तुकाराम भगवान की गाथा बताते हैं तो कहते हैं कि जब वह समाधी ले रहे थे, तब उनके लिए पुष्पक विमान आया था। पुष्पक विमान हिंदुओं के लिए बहुत पवित्र है। यह हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं है, यह हमारे लिए मिशन है। हम सनातनी विचारों को नई पीढ़ी तक ले जाना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें:- PS 1 Controversy: क्या था राज राजा का धर्म? इतिहासकार ने बताया सच, बोले- हिंदू शब्द चोलों के अभिलेखों में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush controversy om raut and manoj muntashir talk about saif ali khan Ravana look prabhas kriti sanon
आदिपुरुष टीजर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

इस मौके पर मनोज मुंतशिर ने भी अपनी बात रखते हुए पहले तो यह सवाल किया कि क्या किसी ने पुष्पक विमान देखा है? इसके आगे उन्होंने कहा कि रामायण में रावण का मायावी होने का जिक्र है। वह अपनी माया से चित्र खींच देता था, मौसम बदल लेता था, अनेक ढांचे खड़े कर देता था। जब आप पढ़ेंगे तो पाएंगे कि हमने उसकी माया को उस पक्षी के रूप में विजुअलाइज करके दिखाया है। वह पुष्पक विमान नहीं है। 'आदिपुरुष' पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगा है, जिस पर जवाब देते हुए मनोज ने कहा कि इस फिल्म की कहानी रामायण से एक फीसदी भी अलग नहीं है। वहीं, भगवान हनुमान को चमड़ा पहनाए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का मैं सम्मान करता हूं। वह ब्राह्मण कुल के गौरव हैं। उनकी शंका का जवाब यह है कि वह चमड़ा नहीं है, कैनवास है।

यह भी पढ़ें:- Adipurush Controversy: रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के 'राम', आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी
 

विज्ञापन
Adipurush controversy om raut and manoj muntashir talk about saif ali khan Ravana look prabhas kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

बता दें कि 'आदिपुरुष' एक बिग बजट फिल्म है। इसे बनाने में लगभग 450 करोड़ की लागत आई है। फिल्म में सैफ अली खान 'रावण' के किरदार में दिखाई देंगे। लेकिन उनके लुक को लोगों ने 'खिलजी' वाला बताया है। वहीं, प्रभास 'राम', कृति सेनन 'सीता' और सनी सिंह 'लक्ष्मण' की भूमिका निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed