फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Om Raut is Back: ‘आदिपुरुष’ के बाद अपनी अगली फिल्म पर ओम राउत ने शुरू किया काम, कार्तिक आर्यन बनेंगे हीरो

Fri, 24 Nov 2023 03:44 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Nov 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Adipurush director om raut is back to work was seen in kartik aaryan birthday party gets emotional on adipurus
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई फिल्म जगत में बीते पांच महीनों से फिल्म निर्देशक ओम राउत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चलती रही हैं। 16 जून को रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को दर्शकों ने न सिर्फ पूरी तरह नकार दिया, बल्कि इसके संवादों को लेकर इसे बनाने वालो की सोशल मीडिया पर खूब छीछालेदर भी हुई। ये संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर के हाल ही में माफी मांगने के बाद फिल्म के निर्देशक करीब पांच महीने बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे। अभिनेता कार्तिक आर्यन के जन्मदिन कार्यक्रम में देर रात अकेले पहुंचे ओम राउत की फोटो खींच रहे लोगों ने जब ‘आदिपुरुष’ कहकर आवाज लगाई तो उनकी आंखें भी नम हो आईं।

Adipurush director om raut is back to work was seen in kartik aaryan birthday party gets emotional on adipurus
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक ओम राउत की गिनती फिल्म ‘तानाजी’ के बाद हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में होती रही है। इस फिल्म में काम करने वाले अभिनेता अजय देवगन से इस दौरान उनके काफी करीबी रिश्ते बने। फिल्म का पूरा नाम था, ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और फिल्म के प्रचार के दौरान अजय देवगन ने देश के गुमनाम नायकों पर ऐसी ही फिल्मों की सीरीज ‘द अनसंग वॉरियर्स’ फ्रेंचाईजी की तहत बनाने की बात भी की थी। लेकिन, फिल्म के सुपर हिट होन के बावजूद ये फ्रेंचाइजी आगे नहीं बढ़ी और ओम राउत ने इसी बीच कार्तिक आर्यन को लेकर एक एक्शन फिल्म बनाने का एलान कर दिया।

Adipurush director om raut is back to work was seen in kartik aaryan birthday party gets emotional on adipurus
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये उन दिनों की बात है जब हालात सामान्य थे और कोरोना का नाम भी लोगों ने नहीं सुना था। कोरोना संक्रमण काल के चलते ओम राउत के सामने सबसे बड़ी दिक्कत ये आई कि वे कार्तिक आर्यन को लेकर जो एक्शन फिल्म बनाना चाहते थे, उस लोकेशन तक फिल्म की टीम का पहुंचना असंभव था और तभी उन्हें ‘आदिपुरुष’ की कहानी के लिए प्रभास ने हां कर दी। फिल्म के बाकी कलाकारों का भी चयन हो गया लेकिन फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर आग लगने का जो अपशकुन हुआ, वह फिल्म की रिलीज तक जारी रहा।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने मसान के शूटिंग दिनों को किया याद, बताया- बिना अनुमति शूट किया था फिल्म का ये सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush director om raut is back to work was seen in kartik aaryan birthday party gets emotional on adipurus
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप हो जाने के बाद से ही ओम राउत मुंबई में होने वाली पार्टियों आदि से दूर ही रहे। अपनी मिलनसार शख्सीयत के लिए मशहूर रहने ओम ने खुद को सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह दूर कर लिया और बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान योग और चिंतन मनन पर केंद्रित कर लिया। इस बीच उनके करीबी लोग ही उनसे मिल पाने में संभव रहे। बीच बीच में उनका फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माता भूषण कुमार से भी होता रहा और इसी के चलते जब ओम राउत दो दिन पहले कार्तिक आर्यन के जन्मदिन समारोह में पहुंचे तो लोग बहुत खुश हुए। इसी बीच उनकी फोटो खींच रहे फोटोग्राफर्स में से किसी ने आवाज लगा दी, ‘आदिपुरुष’। और, अपनी इस फिल्म का नाम सुनते ही ओम राउत भावुक हो गए, उनकी आंखों में नमी भी आ गई।
Bobby Deol: इस तरह से 'एनिमल' के खलनायक बने बॉबी देओल, खुलासा करते हुए बोले- बेरोजगारी के दिन भी काम आ गए

विज्ञापन
Adipurush director om raut is back to work was seen in kartik aaryan birthday party gets emotional on adipurus
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ओम राउत अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं और उन्होंने नियमित रूप से अपने कार्यालय में बैठना भी शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि ओम राउत अपनी उसी एक्शन फिल्म को फिर से बनाने जा रहे हैं जो उन्होंने ‘आदिपुरुष’ के पहले प्लान की थी। इस फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन हैं और कार्तिक के जन्मदिन पर ओम का पहुंचना भी इसी का संकेत माना जा रहा है।
Kadak Singh: संजना सांघी ने जारी किया 'कड़क सिंह' से अपने किरदार का पोस्टर, फिल्म को लेकर साझा किया उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed