फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: इस तरह से 'एनिमल' के खलनायक बने बॉबी देओल, खुलासा करते हुए बोले- बेरोजगारी के दिन भी काम आ गए

Fri, 24 Nov 2023 02:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 24 Nov 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol reveals how he got cast in ranbir kapoor sandeep reddy vanga Rashmika film in Animal Trailer launch
'एनिमल' - फोटो : Social media

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन गुरुवार, 23 नवंबर को फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद से फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल का भी खूंखार अवतार देखने को मिला। वहीं दिल्ली में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्हें यह भूमिका कैसे मिली।

Bobby Deol reveals how he got cast in ranbir kapoor sandeep reddy vanga Rashmika film in Animal Trailer launch
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी ने कहा, “मुझे काम ही नहीं मिल रहा था, लगा नहीं था कि ऐसा किरदार मुझे मिल सकता है। एक दिन मुझे संदीप रेड्डी वांगा का मैसेज आया। उन्होंने कहा कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं तो मैंने बोला यार क्या यह सच है वे असली संदीप ही हैं या कोई मस्ती तो नहीं कर रहा? मैंने पता किया तो पता चला कि यह तो संदीप रेड्डी वांगा ही हैं। मैंने तुरंत फोन लगाया और कहा कि चलो मिलते हैं।''
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने मसान के शूटिंग दिनों को किया याद, बताया- बिना अनुमति शूट किया था फिल्म का ये सीन

Bobby Deol reveals how he got cast in ranbir kapoor sandeep reddy vanga Rashmika film in Animal Trailer launch
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल ने आगे बताया कि हम मिले उन्होंने मुझे एक तस्वीर दिखाई। उनके पास एक फोटो थी, जब मैं ज्यादा कुछ काम नहीं कर रहा था, लेकिन मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेलता था। वहां एक फोटो खिंच गई थी, जहां मैं कहीं दरवाजा ढूंढ रहा था। उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए कहा कि मैं आपको इसके लिए फिल्म में लेना चाहता हूं, क्योंकि आपकी यह जो फोटोग्राफ है, इसमें जो आपकी अभिव्यक्ति है, वो मुझे चाहिए। मैंने कहा चलो बेरोजगारी के दिन काम आ गए।
Ranbir-Prabhas: पर्दे पर साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और प्रभास? निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दिया संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol reveals how he got cast in ranbir kapoor sandeep reddy vanga Rashmika film in Animal Trailer launch
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'एनिमल' में बॉबी देओल खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। बॉबी के इस लुक ने उनकी खलनायकी में चार चांद लगा दिए हैं। ट्रेलर में बॉबी की बहुत छोटी सी झलक दिखाई गई है, लेकिन वही ट्रेलर में जान डालने के लिए काफी है। ट्रेलर में देखने को मिला था कि अपने पिता अनिल कपूर के प्यार में रणबीर कपूर जानवर बन जाते हैं, जिसके बाद उनका मुकाबला बॉबी देओल से होता है।
Ranbir Kapoor: रश्मिका-विजय के अफेयर की खबरों पर रणबीर ने लगाई मुहर? शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री

विज्ञापन
Bobby Deol reveals how he got cast in ranbir kapoor sandeep reddy vanga Rashmika film in Animal Trailer launch
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, फिल्म के रिलीज की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
Akka: ओटीटी क्वीन राधिका आप्टे से भिड़ेंगी साउथ हसीना कीर्ति सुरेश, वाईआरएफ की सीरीज 'अक्का' में जमेगा रंग!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed