फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Prabhas: पर्दे पर साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और प्रभास? निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दिया संकेत

Fri, 24 Nov 2023 01:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Nov 2023 01:24 PM IST
विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor Salaar Actor Prabhas to team up Sandeep Reddy Vanga teases exciting collaboration
रणबीर कपूर-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर जारी हो चुका है। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म अगले महीने पहली तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच रणबीर कपूर को लेकर एक खबर यह भी वायरल हो रही है कि वह आने वाले वक्त में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ सकते हैं। दोनों स्टार्स के साथ आने की खबर असल में संदीप रेड्डी वांगा से पूछे गए एक सवाल के बाद तैर रही है। 

Animal Star Ranbir Kapoor Salaar Actor Prabhas to team up Sandeep Reddy Vanga teases exciting collaboration
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के अलावा निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी उपस्थित रहे। इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा से पूछा गया कि जैसे 'स्पाईवर्स' और 'कॉपवर्स' बॉलीवुड में नए चलन बन गए हैं, क्या इस तर्ज पर आने वाले वक्त में रणबीर कपूर की 'एनिमल' और प्रभास की 'स्पिरिट' भी एक साथ आ सकती हैं।

Animal Star Ranbir Kapoor Salaar Actor Prabhas to team up Sandeep Reddy Vanga teases exciting collaboration
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ संदीप से इस सवाल का जवाब जानना चाहा और पूछा कि 'क्या 'एनिमल' और 'स्पिरिट' साथ आ सकते हैं'? इस पर निर्देशक ने जवाब दिया, 'फिलहाल सोचा तो नहीं है, लेकिन अगर ऐसा कुछ होगा तो बताऊंगा'। बता दें कि रणबीर की 'एनिमल' के साथ-साथ प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन भी वही कर रह हैं। इसमें प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे।
Mansoor Trisha Dispute: अदालत पहुंच चकनाचूर हुआ मंसूर अली खान का अहंकार, तृषा कृष्णन से सरेआम मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor Salaar Actor Prabhas to team up Sandeep Reddy Vanga teases exciting collaboration
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा की तरफ से यह तो स्पष्ट कर दिया गया है कि फिलहाल तो दोनों सितारों को साथ लाने की उनकी कोई तैयारी नहीं है। लेकिन, भविष्य में इसकी संभावनाएं जरूर हैं। बात करें 'एनिमल' की तो इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। वे रणबीर के पिता की भूमिका में दिखेंगे। उनके अलावा साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
Ranbir Kapoor: रश्मिका-विजय के अफेयर की खबरों पर रणबीर ने लगाई मुहर? शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री

विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor Salaar Actor Prabhas to team up Sandeep Reddy Vanga teases exciting collaboration
संदीप रेड्डी वांगा-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया कि उन्हें यह फिल्म बनाने में तीन साल से अधिक समय लगा है। साथ ही उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर के काम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने रणबीर की तुलना कमल हासन और हॉलीवुड स्टार अल पचिनो, रॉबर्ट डी नीरो से की।
Animal का धांसू Trailer हुआ Release, Fans ने दिया ऐसा रिएक्शन l Bobby Deol l Vicky Kaushal

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed