फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: रश्मिका-विजय के अफेयर की खबरों पर रणबीर ने लगाई मुहर? शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री

Fri, 24 Nov 2023 12:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 24 Nov 2023 12:26 PM IST
सार

एनिमल के प्रमोशन के दौरान जब रणबीर ने रश्मिका और विजय के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि विजय ने अर्जुन रेड्डी की रिलीज के बाद पार्टी में संदीप रेड्डी वांगा का परिचय कराया था। साथ ही कहा कि रश्मिका के पास विजय के लिए एक स्पेशल उपनाम है।

विज्ञापन
Animal Actor Ranbir Kapoor Seemingly Confirmed that Rashmika Mandanna Dating Vijay Deverakonda?
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगी। बीते दिन फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐसा लगा कि जैसे रणबीर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Animal Actor Ranbir Kapoor Seemingly Confirmed that Rashmika Mandanna Dating Vijay Deverakonda?
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, एनिमल के प्रमोशन के दौरान जब रणबीर ने रश्मिका और विजय के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि विजय ने अर्जुन रेड्डी की रिलीज के बाद पार्टी में संदीप रेड्डी वांगा का परिचय कराया था। साथ ही कहा कि रश्मिका के पास विजय के लिए एक स्पेशल उपनाम है। बता दें कि फिल्म के प्रचार के दौरान विजय देवरकोंडा के बारे में बातचीत तब हुई जब तेलुगु सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण ने संदीप और रश्मिका से अर्जुन रेड्डी और एनिमल के बीच एक फिल्म चुनने के लिए कहा। 

एनिमल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से क्यों गायब रहे अनिल कपूर?

Animal Actor Ranbir Kapoor Seemingly Confirmed that Rashmika Mandanna Dating Vijay Deverakonda?
'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रणबीर कपूर ने रश्मिका से यह चुनने के लिए कहा कि वह किसे बेहतर अभिनेता मानती है। अपनी तरफ इशारा करते हुए कहा कि रील हीरो या असली हीरो। यह उन्होंने विजय की तरफ इशारा करते हुए कहा। जब रश्मिका ने इसपर बात करने से इंकार किया, तो नंदमुरी ने संदीप से विजय का नंबर डायल करने के लिए कहा। साथ ही कहा, 'सर, रश्मिका को फोन करने दो, विजय (संदीप का) फोन नहीं उठाएगा।' इसके बाद रणबीर उन्हें चिढ़ाने लगे तो इसपर रश्मिका मंदाना शर्मा गईं। 

The Archies: दिल्ली के कॉलेजों में पहुंची 'द आर्चीज' की टीम, फिल्म के कलाकारों का दिखा जबर्दस्त उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Actor Ranbir Kapoor Seemingly Confirmed that Rashmika Mandanna Dating Vijay Deverakonda?
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर ने रश्मिका को चिढ़ाते हुए कहा कि उनका फोन मांगा और उन्हें फोन करने को कहा। उन्होंने कहा, 'फोन मत दिखाओ नाम क्या है।' रणबीर के इतना कहने के बाद अभिनेत्री को फोन में विजय का नाम बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। मगर विजय ने रश्मिका का फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद विजय ने निर्देशक संदीप को फोन किया और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फिर फोन रश्मिका को सौंप दिया गया। विजय ने रश्मिका से पूछा कि 'क्या हो रहा है ये' इस दौरान अभिनेत्री ने विजय को कहा कि फोन स्पीकर पर है। 

विज्ञापन
Animal Actor Ranbir Kapoor Seemingly Confirmed that Rashmika Mandanna Dating Vijay Deverakonda?
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बालकृष्ण और रणबीर ने विजय से पूछा कि वह किससे प्यार करते हैं। तो इसका जवावब देते हुए अभिनेता ने संदीप रेड्डी वांगा का नाम लिया। तो सब हंसने लगे। इसके बाद टीम ने रश्मिका को रणबीर के एनिमल पोस्टर और विजय के अर्जुन रेड्डी पोस्टर में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। इसपर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें दोनों ही फिल्में पसंद हैं।  

Salim Khan Birthday: कलम के जादूगर हैं सलीम खान, जन्मदिन पर पढ़िए जिंदगी को लेकर उनके फलसफे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed