फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब धमाल मचाएगी आदिपुरुष, मेकर्स ने कर डाली इतने करोड़ की डील!

Wed, 14 Jun 2023 09:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 14 Jun 2023 09:07 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Adipurush ott release update prabhas kriti sanon saif ali khan will film stream on amazon prime video
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हफ्ते यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदिपुरुष को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके वीएफएक्स, सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और रामायण के मॉर्डन अडेप्टेशन को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में पूरी तरह से घिर चुकी है। वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ रहा है-

Adipurush ott release update prabhas kriti sanon saif ali khan will film stream on amazon prime video
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदिपुरुष इस हफ्ते 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। अब इस मूवी के ओटीटी रिलीज के बारे में काफी कयास लगाए जा रहे हैं। ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी और मेकर्स संग कितने करोड़ रुपये की डील हुई है, चलिए आपको बताते हैं। आदिपुरुष अपनी रिलीज के तकरीबन 50 दिन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी। खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए पूरा इंतजाम कर लिया है। 


इसे भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Death Anniversary: खुदकुशी की थ्योरी से शुरू हुआ मामला, फैंस अब तक कर रहे इंसाफ का इंतजार
 
Adipurush ott release update prabhas kriti sanon saif ali khan will film stream on amazon prime video
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खबरों के अनुसार प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के लिए ओटीटी पार्टनर को चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने इसके राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को बेचे हैं। इस फिल्म को 250 करोड़ रुपये का साथ शानदार बड़ी डील मिली है। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म ने पहले ही अपने म्यूजिक, सेटेलाइट और अन्य डिजिटल राइट्स को बेचकर 432 करोड़ रुपये की भारी कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush ott release update prabhas kriti sanon saif ali khan will film stream on amazon prime video
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आदिपुरुष को लेकर मेकर्स हर तरीके से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। बीते दिनों घोषणा की गई थी कि इस फिल्म के लिए हर थिएटर में एक सीट हनुमान जी के लिए छोड़ी जाएगी। साथ ही कई सितारे इस फिल्म की टिकट खरीदकर उसे बांटने की बात भी कह चुके हैं। वहीं प्रभास और कृति सेनन भी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Adipurush ott release update prabhas kriti sanon saif ali khan will film stream on amazon prime video
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष में कृति सेनन और प्रभास ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में कृति ने जानकी और प्रभाष ने राम का किरदार निभाया है। फिल्म में सनी सिंह, देवदत्त नाग और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संस्कृत एपिक रामायण से एडेप्टेड आदिपुरुष एक अपकमिंग मायथलॉजिकल फिल्म है, जिसे टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स ने प्रोड्यूस किया है और इसे 500 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed