फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'आदिपुरुष' में प्रभास के लुक पर साउथ एक्ट्रेस ने उठाए सवाल, कहा- राम नहीं करण जैसे लग रहे एक्टर

Sat, 10 Jun 2023 08:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Jun 2023 08:51 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Prabhas Criticised by Kasthuri Shankar Said She Feels Actor Look Like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, प्रभास की इस फिल्म का जब से टीजर आया है, तभी से इस फिल्म को लेकर कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है। वीएफएक्स के बाद अब फिल्म के एक्टर्स के लुक पर सवाल खड़े हो गए हैं। साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने फिल्म में कलाकारों के लुक को लेकर निशाना साधा है। 

Roop Kumar EXCLUSIVE: सोनाली के कदम पड़ते ही सबके सितारे बुलंद हो गए, जन्मदिन पर रूप कुमार ने सुनाई संघर्ष गाथा
 
Adipurush Prabhas Criticised by Kasthuri Shankar Said She Feels Actor Look Like Karna not Rama
कस्तूरी शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए कहा है कि अभिनेता का लुक भगवान राम की तरह नहीं बल्कि महाभारत के करण के जैसा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, ''क्या ऐसी कोई परंपरा रही है कि भगवान राम और लक्ष्मण को मूछों के साथ दिखाया गया हो? आखिर ऐसा डिस्टर्बिंग लुक क्यों रखा गया है? खासतौर पर प्रभास के तेलुगू सिनेमा में, जहां इस किरदार को कई दिग्गजों ने परफेक्शन के साथ निभाया है। मुझे लगता है कि प्रभास का लुक राम की तरह नहीं बल्कि करण जैसा है।'' 
Gadar-Ek Prem Katha: शूटिंग के दौरान ऐसे इकट्ठा हुई चार लाख की भीड़, निर्देशक का खुलासा

Adipurush Prabhas Criticised by Kasthuri Shankar Said She Feels Actor Look Like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन तब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैंस को इसका बेसब्री से इंताजर है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त नागे ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
Akash Ambani: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पृथ्वी ने इस तरह किया बहन का वेलकम

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Prabhas Criticised by Kasthuri Shankar Said She Feels Actor Look Like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, तिरुपति मंदिर में कृति सेनन को डायरेक्टर ओम राउत के गुडबाय किस की वजह से जमकर हंगामा हुआ था। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद कई लोगों ने दोनों पर जमकर निशाना साधा था।
Bollywood Actors: इन फिल्मों को करके आज भी पछताते हैं ये सितारे, कई बार कर चुके अपनी ही बुराई

विज्ञापन
Adipurush Prabhas Criticised by Kasthuri Shankar Said She Feels Actor Look Like Karna not Rama
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद प्रभास 'सालार' में नजर आने वाले हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस  फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इसके अलावा प्रभास 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Neha Dhupia: 'चुप चुप के' फिल्म को 17 साल पूरे, नेहा धूपिया ने याद कीं फिल्म से जुड़ी यादें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed