फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: बाहुबली की तरह दो पार्ट्स में 'आदिपुरुष' बनाना चाहते थे ओम राउत, इस शख्स के इनकार ने बदला सारा खेल

Mon, 26 Jun 2023 08:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 26 Jun 2023 08:07 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Prabhas rejected Om Raut idea of making kriti sanon satrrer film in two parts like Baahubali
आदिपुरुष, ओम राउत - फोटो : social media

'तानाजी' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक ओम राउत ने जब से 'आदिपुरुष' का एलान किया था, तभी से इसको लेकर लोगों के बीच में बज बना हुआ था। हालांकि, अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो फैंस की सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं। 'आदिपुरुष' को देशभर में कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रिलीज के 10 दिन बाद और विवादित  डायलॉग्स बदलने के बाद भी विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आता ही रहता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओम राउत 'आदिपुरुष' को दो पार्ट्स में बनाना चाहते थे, लेकिन फिर... चलिए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।  

Adipurush Prabhas rejected Om Raut idea of making kriti sanon satrrer film in two parts like Baahubali
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रामायण पर आधारित 'आदिपुरुष' को इसके खराब वीएफएक्स, डायलॉग्स और हिंदू देवी- देवताओं को पर्दे पर गलत तरीके से चित्रण करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। सोशल  मीडिया पर लगातार होती आलोचनाओं के बीच, अब अफवाहें फैल रही हैं कि ओम राउत शुरुआत में फिल्म को दो पार्ट्स में बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन कथित तौर पर प्रभास ने निर्देशक के इस विचार को खारिज कर दिया था। खबरों के मुताबिक, ओम राउत   का इरादा 'आदिपुरुष' को 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की तरह ही दो पार्ट्स में तोड़ने का था क्योंकि कथित तौर पर फिल्म की लगभग 3 घंटे और 20 मिनट लंबी थी।

Adipurush Prabhas rejected Om Raut idea of making kriti sanon satrrer film in two parts like Baahubali
आदिपुरुष फिल्म की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ओम राउत एक और महीने के लिए 'आदिपुरुष' की शूटिंग जारी रखना चाहते थे, जिससे इसका रनटाइम बढ़ सकता था। हालांकि, प्रभास ने कथित तौर पर निर्देशक और फिल्म की टीम को मना लिया था कि दो पार्ट्स वाला दृष्टिकोण इस फिल्म के लिए सही नहीं होगा। ऐसे में प्रभास के मना करने के बाद निर्माताओं ने अपनी योजना को कैंसिल करने का निर्णय लिया था। हालांकि, इन प्रभास और ओम राउत के बीच हुई कथित बातचीत के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Prabhas rejected Om Raut idea of making kriti sanon satrrer film in two parts like Baahubali
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Manju Sharma: क्षेत्रीय सिनेमा में वेशभूषा का सबसे अधिक महत्व, खास बातचीत में किया अगली योजनाओं का खुलासा

विज्ञापन
Adipurush Prabhas rejected Om Raut idea of making kriti sanon satrrer film in two parts like Baahubali
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

600 करोड़ के मेगा बजट में बनी 'आदिपुरुष' के लगातार होते विरोध की वजह से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। इसने महज तीन दिनों में 340 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर नकारात्मक बातें फैलने के कारण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। निर्माता अब बदले हुए डायलॉग्स के साथ और टिकट की कीमतें कम करके फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed