ओम राउत द्वारा निर्देशित 'आदिपुरुष' पर इन दिनों लगातार बवाल कट रहा है। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी फिल्म को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। जहां कई जगहों पर फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ कलाकारों को लेकर भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, वहीं दूसरी तरफ रामानंद सागर की 'रामायण' से जुड़े कलाकार भी मेकर्स और एक्टर्स पर जमकर बरस रहे हैं। 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स और फिल्म में पात्रों के चित्रण ने फिल्म प्रेमियों और भगवान राम के भक्तों में क्रोध की भावना को जन्म दिया है। इस बीच अब रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स को फटकार लगाई है।
Adipurush Controversy: 'इन्हें डूब के मर जाना चाहिए...' आदिपुरुष के मेकर्स पर जमकर बरसे 'रामायण' के लक्ष्मण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनआई से बात करते हुए सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' देखने के बाद इसको लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'मुझे किसी भी एंगल से फिल्म पसंद नहीं आई। इसमें मुझे सिर्फ दो ही चीजें मुझे पसंद आईं, एक तो बैकग्राउंड म्यूजिक और दूसरी सिनेमैटोग्राफी अच्छी थी, बस। बाकी कैरेक्टराइजेशन से ले के पिक्चराइजेशन तक... इनका कुछ सर पैर नहीं था।'
उन्होंने आगे इस फिल्म के इरादे और लक्षित दर्शकों पर सवाल उठाया, 'मुझे नहीं पता बच्चों से लेकर बड़े, जो भी मॉडर्नाइजेशन की बात करते हैं....ये कोई आधुनिक फिल्म नहीं है। किस एंगल से आधुनिक फिल्म है। टैटू बनाने से पिक्चर मॉडर्न हो जाती है क्या? मुझे नहीं पता कि वे क्या कहना चाह रहे थे। मुझे फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें थीं।'
सुनील लहरी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म देखने से पहले इस पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया था। लेकिन इसे देखने के बाद सुनील को इसके बारे में अपने विचार साझा करने में शर्म महसूस हुई। उन्होंने यह भी बताया कि उनके अलावा फिल्म देखने वाले बाकी लोग भी फिल्म से उतने ही नाराज थे। इंद्रजीत के साथ भगवान हनुमान के विवादास्पद डायलॉग को देखने के दौरान सुनील ने अपने विचार भी साझा किए और कहा, 'न केवल एक कलाकार के रूप में, एक इंसान और देश के नागरिक के रूप में, मुझे लगा कि मैं पर्दा फाड़ दू।'
Kafas: शरमन जोशी-मोना सिंह की वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस तारीख को सोनी लिव पर दस्तक देगी 'कफस'
अभिनेता ने आगे कहा, 'हनुमान जी सर पीट रहे होंगे कि किस तरह का डायलॉग बुलवा रहे हो मेरे किरदार से। हनुमान जी को पूजा जाता है। निर्माताओं को जरा भी इस तरह के डायलॉग लिखने से पहले ख्याल नहीं आया। ये क्या बंबईया फुटपाथ भाषा का इस्तेमाल करते हैं।' इसके साथ ही सुनील लहरी ने फिल्म में दिखाए रावण पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया और निर्माताओं की आलोचना भी की। सुनील लहरी ने कहा, 'मैं यह समझता हूं कि फिल्म निर्माताओं तो चुलु-भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए।' जहां तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात है तो आदिपुरुष ने दुनिया भर में 395 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।