फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Postponed: ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट

Mon, 31 Oct 2022 09:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Release Date Postponed Saif Ali Khan And Prabhas Movie Shifted Due to this reason
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

क्या 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है? बता दें कि प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि निर्देशक ओम राउत ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज न होकर 2023 की गर्मियों में आएगी। लेकिन, सवाल यह उठता है कि मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

Adipurush Release Date Postponed Saif Ali Khan And Prabhas Movie Shifted Due to this reason
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

यह हो सकता है पहला कारण
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संक्रांति के जिस हफ्ते में 'आदिपुरुष' रिलीज होने वाली है, उसी हफ्ते में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' और नंदमुरी बालकृष्णन स्टारर 'वीरा सिम्हा रेड्डी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म 'वारिसू' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'आदिपुरुष' को उतना रिस्पॉन्स और स्क्रिन्स नहीं मिल पाएंगे।

यह भी पढ़ें: 'मौला जट्ट' ने 'आरआरआर' को चटाई धूल! यूके बॉक्स ऑफिस पर महज 17 दिन में कर डाला यह कमाल

Adipurush Release Date Postponed Saif Ali Khan And Prabhas Movie Shifted Due to this reason
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल्स से डरे मेकर्स?
2 अक्तूबर को जब अयोध्या में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था तब इसके वीएफएक्स के कारण फिल्म को काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने 'रावण' के लुक को लेकर खूब मजाक उड़ाया था। लोगों का ये भी कहना था कि इस फिल्म में जो वीएफएक्स दिखाया जा रहा है, वह बेहद खराब है। इतना ही लोगों ने फिल्म के वीएफएक्स की तुलना टेंपल रन गेम से कर डाली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के टीजर में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान के लुक, हनुमान जी, भगवान राम और सीता का अशोभनीय चित्रण किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म में बड़े बदलाव करने के लिए समय ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: व्हिस्की पीकर नीतू कपूर को सब राज बता देते थे चिंटू जी! एक्ट्रेस को रहती थी हर जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Release Date Postponed Saif Ali Khan And Prabhas Movie Shifted Due to this reason
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे एसडी बर्मन, फिर भी चप्पल चोरी के डर से करते थे ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed