फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'किरदारों से खिलवाड़ हुआ तो अच्छा नहीं होगा,' आदिपुरुष के टीजर पर रामायण के लक्ष्मण का सख्त बयान

Wed, 05 Oct 2022 12:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 05 Oct 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Adipurush teaser controversy Sunil lahri ramanand sagar ramayan lakshman reacts on prabhas saif ali ravan look
आदिपुरुष पर सुनील लहरी की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर आते ही विवादों में फंस गया है। फिल्म के टीजर में काफी सारे सीन्स वीएफएक्स की मदद से बनाए गए हैं, जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। वहीं, राम बने प्रभास और रावण के रूप में सैफ अली खान के लुक को भी दर्शकों ने नकार दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों ने फिल्म के टीजर की तुलना रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल से भी की है। इन सबके बीच, 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Adipurush teaser controversy Sunil lahri ramanand sagar ramayan lakshman reacts on prabhas saif ali ravan look
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए सुनील लहरी ने कहा है कि नवरात्रि के मौके पर आयोजित हुए एक इवेंट में मेरी मुलाकात अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया से हुई थी। इस दौरान उन्होंने ही मुझे बताया था कि आदिपुरुष का टीजर आ चुका है और मीडिया हाउस से जुड़े लोग उनसे इस पर प्रतिक्रिया मांग रहे हैं। सब टीजर पर उनकी राय जानना चाहते थे। तब तक मैंने टीजर नहीं देखा था। अब मैंने भी टीजर देख लिया है। मेरा मानना है कि रामायण और राम के लुक पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। हमारे पास भगवान राम की कोई फोटो नहीं है। इस कारण उनके लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Adipurush: आदिपुरुष का टीजर देख भड़के मुकेश खन्ना, सैफ का लुक पर बोले- बायकॉट के नाम पर थप्पड़ मारेंगे...
 

Adipurush teaser controversy Sunil lahri ramanand sagar ramayan lakshman reacts on prabhas saif ali ravan look
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि फिल्म रिलीज होने से पहले हमें इसे लेकर कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। फिल्म के मेकर्स की अपनी एक अलग राय होती है। लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि मेकर्स दूसरों की कॉपी न करें और किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे। अगर किरदारों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ होता है तो यह अच्छा नहीं होगा। रामायण से लोग बहुत कुछ सीखते हैं। ऐसे में उनके इमोशन के साथ नहीं खेलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush teaser controversy Sunil lahri ramanand sagar ramayan lakshman reacts on prabhas saif ali ravan look
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर 2 अक्तूबर को राम नगरी अयोध्या में भव्य तरीके से रिलीज किया गया था। मेकर्स ही नहीं फैंस को भी उम्मीद थी कि टीजर आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा देगा। लेकिन आदिपुरुष का टीजर विवादों में फंस गया है। फिल्म में सैफ अली खान 'रावण' के किरदार में दिखाई देंगे। लेकिन उनके लुक को लोगों ने 'खिलजी' वाला बताया है। वहीं, प्रभास के सख्त एक्सप्रेशन भी लोगों को पसंद नहीं आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed