निर्देशक ओम राउत की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। अयोध्या से जारी किए गए फिल्म के टीजर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे हैं।
Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि ये फिल्म दुनियाभर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर अगले साल यानि 2023 में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और रिलीज होने पर ये हिंदी में बनी देश की सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लेगी। टीजर में प्रभास राम के अवतार में बेहद जंच रहे हैं, वहीं सैफ अली खान का रावण अवतार भी दमदार नजर आ रहा है। इसके अलावा कृति सेनन भी सीता के रूप में बेहद प्यारी लग रही हैं।
Adipurush Teaser: राम भक्तों के बीच आज शाम अयोध्या में होगा ‘आदिपुरुष’ का अवतार, शाम इतने बजे का निकला मुहूर्त
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे एक भव्य कार्यक्रम में मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी किया, जो अब दर्शकों के बीच बवाल मचा रहा है। यूजर्स टीजर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर और फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म के निर्देशक ओम राउत, भूषण कुमार, कृति सेनन और पूरी आदिपुरुष की टीम आज ही इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंची थी।