फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Teaser: ‘आदिपुरुष’ के लिए रामलला मंदिर के टूटे नियम, सोशल मीडिया पर टीजर के विरोध से संघ में चिंता

Tue, 04 Oct 2022 01:31 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Oct 2022 01:31 PM IST
सार


 

विज्ञापन
adiPurush teaser trolled and rules Broken of ayodhya Ramlala temple for prabhas saif ali khan kriti film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर का रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर उपहास किए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चिंतित है। संघ के पदाधिकारियों ने इस बारे में आपस में राय मशविरा भी किया है और इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि आखिर इस फिल्म का विरोध करने वाले लोग कौन हैं? पहली जानकारी जो सामने आई है उससे ये तो पता चलता है कि इस फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध अभिनेता प्रभास के विरोधी खेमे और अभिनेता महेश बाबू के प्रशंसकों ने किया है। इसके सबसे ज्यादा मीम्स भी दक्षिण भारत से ही सोशल मीडिया पर साझा होने की जानकारी सामने आई है।

adiPurush teaser trolled and rules Broken of ayodhya Ramlala temple for prabhas saif ali khan kriti film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाम छह बजे के बाद खुला मंदिर
अयोध्या में 2 अक्तूबर को फिल्म ‘आदिपुरुष’ की टीम जब फिल्म का टीजर लॉन्च करने पहुंची तो सारे कलाकार लखनऊ से अयोध्या पहुंचने के बाद होटल रामायण में एकत्र हुए। यहां से स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों के काफिले के साथ ये सारे लोग सीधे राम लला के अस्थायी मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को दो बजे से छह बजे तक ही है। ये पूरा काफिला शाम छह बजे के बाद मंदिर पहुंचा लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर इन लोगों को शाम छह बजे के बाद भी मंदिर के भीतर जाने दिया गया।

Adipurush: 'आदिपुरुष' का आज लॉन्च होगा थ्रीडी टीजर, सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं का पोस्टमार्टम शुरू
 

adiPurush teaser trolled and rules Broken of ayodhya Ramlala temple for prabhas saif ali khan kriti film
अयोध्या में रामलला के दर पर आदिपुरुष की टीम - फोटो : अमर उजाला, अयोध्या

रामलला संग खींची तस्वीरें
प्रवेश के लिए बने सरकारी नियमों का उल्लंघन होने के बाद दूसरा नियम रामलला मंदिर में फोन और कैमरे के प्रवेश पर लगी पाबंदी का टूटा। रामलला मंदिर में विराजमान रामलला और उनके तीनों भाइयों के विग्रहों की फोटो खींचने की मनाही है। लेकिन, फिल्म ‘आदिपुरुष’ की टीम ने न सिर्फ यहां अपनी फोटो खिंचाई बल्कि टीम के साथ मौजूद लोगों ने इसे मीडिया के बीच वितरित भी किया। ये पहला मौका रहा जब अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति की फोटो लोगों ने देखी। इस पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भी आशीर्वाद प्राप्त रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
adiPurush teaser trolled and rules Broken of ayodhya Ramlala temple for prabhas saif ali khan kriti film
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे ज्यादा विरोध सैफ का
टीजर रिलीज कार्यक्रम संपन्न होने के बाद फिल्म ‘आदिपुरुष’ की पूरी टीम जब तक मुंबई पहुंचती, सोशल मीडिया पर इसका पोस्टमार्टम हो चुका था। लोगों को सबसे ज्यादा आपत्ति इस टीजर में रावण की वेशभूषा और प्रस्तुति को लेकर दिख रही है। सैफ अली खान को रावण बनाए जाने पर फिल्म के टीजर की प्रतीक्षा करते रहे लोगों को काफी आपत्ति है। टीजर का विरोध करने वालों ने इसे महेश बाबू और प्रभास के बीच चलती रही खेमेबाजी से भी जोड़ दिया। इन लोगों ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर के तमाम दृश्यों को हॉलीवुड की फिल्मों के दृश्यों से प्रेरित बताया और इनकी तुलना करने वाले ट्वीट भी किए।

विज्ञापन
adiPurush teaser trolled and rules Broken of ayodhya Ramlala temple for prabhas saif ali khan kriti film
आदिपुरुष टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में दिखाया थ्रीडी टीजर
सूत्र बताते हैं कि सोशल मीडिया पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विरोध में छिड़े अभियान से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी खासे चिंतित है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत खुद को संघ का अनुयायी बताते रहे हैं। संघ के भीतर चिंता इस बात की भी है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर का विरोध एक साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। इस बारे में छानबीन चल रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने मंगलवार को फिल्म का थ्रीडी टीजर यहां मीडिया को दिखाया और ये समझाने की कोशिश की कि फिल्म के जो दृश्य सामान्य टीजर में असहज दिख रहे हैं, वे दरअसल थ्रीडी के हिसाब से बने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed