फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Trailer: दुनियाभर में एक साथ देखने को मिलेगा आदिपुरुष का ट्रेलर, जानिए कब होगा रिलीज

Sat, 06 May 2023 09:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 06 May 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
adipurush trailer to launch on 9 may globally prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। रामायण पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि आखिर आदिपुरुष का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। 

adipurush trailer to launch on 9 may globally prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदिपुरुष 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि फिल्म का ट्रेलर 9 मई 2023 को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। टीम ने इस मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा करते हुए पैन इंडिया स्टार प्रभास का नया पोस्टर साझा किया है। टीम अब एक शानदार लॉन्च के लिए है, जिसे वैश्विक स्तर पर देखा जाएगा, क्योंकि इसे न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर 70 देशों में लॉन्च किया जाएगा। 


इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: बतौर निर्देशक कंगना ने झेली कितनी 'इमरजेंसी'?, बोलीं- रोजाना 400-500 सवाल आम बात...
adipurush trailer to launch on 9 may globally prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म ने न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में एक अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए चुने जाने से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसे न केवल भारत में, बल्कि यूएसए, कनाडा, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, म्यांमार, श्रीलंका, जापान सहित एशियाई और दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में जैसे अफ्रीका, ब्रिटेन और यूरोप, रूस और मिस्र में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush trailer to launch on 9 may globally prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

बता दें कि जब से आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ है तब से इसपर विवाद चल रहा है। कभी रावण के लुक पर, कभी हनुमान के तो कभी राम के लुक पर जमकर बहस हुई थी। वहीं जब रामनवमी के अवसर पर आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज हुआ था तो उसपर भी जमकर विवाद हुआ था और शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद जब हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी का लुक सामने आया तो उसपर भी खूब बवाल हुआ। 

विज्ञापन
adipurush trailer to launch on 9 may globally prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed