कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक्टर की मां माला तिवारी बीते काफी वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं। हाल ही में उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीत ली है, जिसके बाद कार्तिक अपनी मां को लेकर काफी भावुक नजर आए हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग, एक्टर ने साझा किया भावुक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक ने मां माला के लिए साझा किया भावुक पोस्ट
दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी मां की कैंसर से जंग जीतने के बाद एक इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- कुछ समय पहले इस महीने के दौरान बिग C - 'कैंसर' चुपके से घुस आया और हमारे परिवार के जीवन को तहस-नहस करने की कोशिश की! हम हताश और निराश से परे बेबस थे, लेकिन इस सैनिक - माई मॉम की इच्छाशक्ति, लचीलापन और कभी हार न मानने वाले रवैये के लिए धन्यवाद। हम बड़े C- 'साहस' की ओर मुड़े और अपनी पूरी ताकत के साथ मार्च किया और अंधेरे को जीत लिया लेकिन युद्ध जीतना तय था! आखिर में इसने हमें जो सिखाया और जो हमें हर दिन सिखाता रहता है, वह यह है कि आपके परिवार के प्यार और समर्थन से बड़ी कोई महाशक्ति नहीं है।
View this post on Instagram
कार्तिक हुए खुश
इस पोस्ट के माध्यम से कार्तिक ने अपनी भावनाएं और मां की इस जंग की जीत के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से परिवार में सभी लोग मां के कैंसर से हताश और निराश हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इसपर जीत हासिल की है। कार्तिक अपनी मां की कैंसर की बीमारी के चलते काफी परेशान थे, हालांकि वह अब काफी खुश और भावुक हैं।
Samantha: अनुष्का शर्मा के साथ अगली फिल्म में काम करेंगी सामंथा? अभिनेत्री ने बताई वायरल खबरों की हकीकत
मां के बेहद करीब हैं कार्तिक
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की मां को ब्रेस्ट कैंसर था। पिछले कुछ वक्त पहले भी कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, और उन्होंने अपनी मां की कैंसर की बीमारी के बारे में बात की थी। उस दौरान एक्टर काफी भावुक हो गए थे। कार्तिक अपनी मां के काफी करीब हैं। एक्टर अक्सर ही अपनी मां के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे कार्तिक
बीते दिनों कार्तिक आर्यन की रिलीज हुई फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उसके बाद अब एक्टर कियारा आडवाणी के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Ayushmann Khurrana: संगीत को पहला प्यार मानते हैं आयुष्मान खुराना, बोले- फिल्मों के बिना रह सकता हूं लेकिन...