फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: भारत की पहली और एकमात्र मिसेज वर्ल्ड हैं अदिति गोवित्रिकर, आजकल कर रही हैं ये काम

Mon, 12 Jul 2021 03:05 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Aditi Govitrikar is India's first and only Mrs World, she is doing this work nowadays
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अगर ब्यूटी विद ब्रेन्स की बात होती है तो सबसे पहले अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर का नाम जहन में आता है। वह शानदार अभिनेत्री होने के साथ एक उम्दा डॉक्टर और मशहूर मॉडल भी रही हैं। अदिति गोवित्रिकर ने कई सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता। अदिति गोवित्रिकर के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। अदिति गोवित्रिकर का जन्म 21 मई 1976 को महाराष्ट्र के पनवेल में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उनकी पहचान एक मशहूर मॉडल और डॉक्टर के तौर पर होती थी। अदिति गोवित्रिकर ने साल 1996 में ग्लैडरेग्स कॉन्टेस्ट जीता।



इसके साथ उन्होंने काया स्किन क्लीनिक, पॉन्ड्स और ऋतिक रोशन के साथ कोका कोला का विज्ञापन किया। इसके बाद वह मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम बन गईं साल 2000 में अदिति ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता। अगले साल 2001 में उन्हें मिसेज वर्ल्ड से नवाजा गया। मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं वह पहली और एकमात्र भारतीय हैं।
 

Aditi Govitrikar is India's first and only Mrs World, she is doing this work nowadays
Aditi Govitrikar - फोटो : social media

अदिति मॉडलिंग का एक जाना पहचाना नाम बन गई थीं। हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 2002 में फिल्म सोच से बॉलीवुड में कदम रखा।  फिल्म '16 दिसंबर' में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। इसके बाद अदिति ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बाज', 'पहेली', 'दे दना दन', 'भेजा फ्राई 2' और 'हुम तुम और शबाना' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Aditi Govitrikar is India's first and only Mrs World, she is doing this work nowadays
Aditi Govitrikar - फोटो : social media

बता दें कि अदिति गोवित्रिकर की बॉलीवुड में ऐसी बहुत कम फिल्में हैं जिनमें वो मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई हों, वह ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका में थीं, जिसमे दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।  अदिति ने बिग बॉस सीजन 3 में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो 2008 में खतरों के खिलाड़ी में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है भी में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Govitrikar is India's first and only Mrs World, she is doing this work nowadays
Aditi Govitrikar - फोटो : social media

एक शानदार मॉडल और अभिनेत्री बनने से पहले अदिति गोवित्रिकर की पहचान एक डॉक्टर के तौर पर होती थी। वह एमबीबीएस डॉक्टर रह चुकी हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान ही अदिति की मुलाकात मेडिकल के सीनियर मुफ्फजल लकड़ावाला से हुई। करीब सात सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अलग-अलग धर्म होने की वजह इन दोनों अपनी शादी के लिए थोड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन शादी हो गई।

विज्ञापन
Aditi Govitrikar is India's first and only Mrs World, she is doing this work nowadays
Aditi Govitrikar - फोटो : social media

हालांकि अब मुफ्फजल लकड़ावाला और अदिति गोवित्रिकर का तलाक हो चुका है। उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है।  आखिरी बार अदिति में मराठी फिल्म स्माइल प्लीज में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने जी5 पर वेबसीरीज परछाई में काम किया। अदिति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं जहां वो स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed