Aditi Rao Hydari: राजघराने से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, 21 साल की उम्र में इस एक्टर से कर ली थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति का जन्म हैदराबाद में साल 1985 में हुआ था। वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी भी असम के राज्यपाल रह चुके हैं। आदिति की मां भी राजघराने की थीं। उनके नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।
Bigg Boss 16: आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस
आदिति की मां ने लव मैरिज की थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। जिस समय उनके माता-पिता अलग हुए तब उनकी उम्र महज दो साल थी। तलाक के बाद पिता अदिति को साथ में रखना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मां का साथ चुना। एक इंटरव्यू के दौरान अदिति ने खुद इस बात का खुलासा किया था। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका हैं। वहीं, अदिति भरतनाट्यम में पारंगत हैं। बहुत कम लोगों को यह मालूम होगी कि 17 साल की उम्र में ही अदिति एक एक्टर को डेट करने लगी थीं।
Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों के मेकर्स को लीड एक्टर बदलना पड़ा भारी, सीक्वल में लगा करोड़ों का चूना
इसके चार साल के बाद 2007 में दोनों ने शादी भी कर ली थी। इस एक्टर का नाम सत्यदीप मिश्रा है। शादी की बात उन्होंने पब्लिक में नहीं आने दी और बाद में 'दिल्ली 6' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि 2006 में ही उन्होंने एक्टिंग में अपना डेब्यू मलयालम फिल्म से ही कर लिया था। अदिति रिश्ते में आमिर की साली लगती थीं। वह किरण राव की ममेरी बहन हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो अदिति अब तक रॉकस्टार, मर्डर 3, बॉस, खूबसूरत, वजीर और फितूर जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Nipon Goswami : विख्यात असमिया अभिनेता निपोन गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी-सीएम सरमा ने जताया शोक