फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feroze Khan: घरेलू हिंसा के आरोपी फिरोज खान के खिलाफ हुई पाकिस्तानी इंडस्ट्री, बोले- बैन करो, जेल में डालो

Fri, 28 Oct 2022 02:36 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 28 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistani celebs demands ban for feroze khan domestic violence against wife syeda aliza
फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिरोज खान पर अपनी पत्नी सईदा अलीजा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसके बाद से अभिनेता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा में आए फिरोज खान के खिलाफ पूरी पाकिस्तानी इंडस्ट्री हो गई है और अब अभिनेता को बैन करने की मांग की जा रही है। कुछ दिनों पहले अलीजा ने अपने साथ हुई मारपीट की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद से ही सिलेब्स इस मुद्दे पर बात करते नजर आ रहे हैं।

Pakistani celebs demands ban for feroze khan domestic violence against wife syeda aliza
फिरोज खान, अलीजा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सईदा अलीजा ने 3 सितंबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट में दोनों के तलाक की कार्यवाही चल रही है। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ फिरोज को अपने बच्चों से महीने में दो दिन मिलने की इजाजत दी है, जिसमें पासपोर्ट जमा कराना शामिल है। अलीजा ने कोर्ट में अपने साथ हुई मारपीट के सबूत जमा कराए थे और इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उनके हाथ और आंख में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। अलीजा की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही पाकिस्तानी इंडस्ट्री के सितारे फिरोज खान की निंदा कर रहे हैं।

Shailesh Lodha: तारक मेहता शो छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी...

Pakistani celebs demands ban for feroze khan domestic violence against wife syeda aliza
फिरोज खान, अलीजा - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकार फिरोज खान के अपनी पत्नी अलीजा के साथ किए गए इस बर्ताव को गलत बता रहे हैं। सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना सपोर्ट अलीजा को दे रहे हैं। अभिनेत्री मरियम मफीस ने अलीजा के नाम पोस्ट साझा कर लिखा कि वह उनके साथ हैं और फिरोज की हरकतों की कड़ी निंदा करती हैं। सरवत गिलानी ने कहा कि फिरोज जैसे लोगों को समाज में बैन कर देना चाहिए। वहीं, एहसान मोहसीन ने कहा कि फिरोज को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए, तो सिंगर शे गिल ने इस बात का समर्थन किया है। 

Har Har Mahadev: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने दी शरद केलकर की 'हर हर महादेव' को आवाज, देखें वायरल वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani celebs demands ban for feroze khan domestic violence against wife syeda aliza
फिरोज खान, अलीजा - फोटो : सोशल मीडिया

इस सबके बीच फिरोज के साथ काम करने वाले अभिनेत्री दानिया अनवर ने पोस्ट साझा कर खुलासा किया है कि उनके साथ भी अभिनेता ने दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने लिखा, कई फैंस ने मुझे उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा है, लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया। मुझे इस प्रोजेक्ट से पहले उनके बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन साथ काम करना मुझे काफी खराब लगा। वह महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें करते थे, जिन्हें सुनना और हजम कर पाना काफी मुश्किल था। उनके साथ शूटिंग का आखिरी दिन मेरे लिए बेहद मुश्किल भरा था। अलीजा, उनके बच्चों और परिवार को ताकत मिले। 

BCCI: समान वेतन के बीसीसीआई के फैसले पर खुश हुआ बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया आभार


 
विज्ञापन
Pakistani celebs demands ban for feroze khan domestic violence against wife syeda aliza
फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनिया मशाल ने फिरोज खान की बहन और अभिनेत्री हुमैमा मलिक और दुआ मलिक को कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अपने घर में ये सब होने दिया। इस पर हुमा ने अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैं ग्लैमरस हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता। वहीं, फिरोज खान ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनका कहना है कि ये सभी आरोप आधारहीन है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त नहीं है। इस मामले में कुछ लोग जहां फिरोज का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उनके विरोध में हैं।

Merry Christmas: क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी कटरीना की फिल्म, अगले साल 20 साल पूरे होने के जश्न की तैयारी


 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed