अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें काफी समय चली आ रही हैं। यहां तक कि बीते साल से यह अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसके साथ ही कई बार दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया है। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ के साथ अदिति ने एक डांस रील साझा की थी, जिसमें दोनों कलाकार एक दूसरे के कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे थे। इस डांस रील के साझा करने के बाद अफवाहों की खबरें काफी तेज हो गई हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्शन दिया है।
Aditi Rao: सिद्धार्थ संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर अदिति ने किया रिएक्ट, बोलीं-लोगों को यही अच्छा लगता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति बोलीं-लोग वही करेंगे जो उन्हें अच्छा लगता है
सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि क्योंकि मैं काम में व्यस्त हूं, इसलिए मैं इसपर ध्यान नहीं दे रही हूं। लोग बात करेंगे और आप उन्हें बोलने से नहीं रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग वही करेंगे जो उन्हें अच्छा लगता है और मैं वही कर रही हूं जो मुझे अच्छा लगता है। मेरे मुताबिक यही ठीक है और यह बात एक दम सिंपल है जब तक मेरे पास करने के लिए शानदार काम है और मैं निर्देशकों के साथ काम करती हूं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक लोग मुझे पसंद करते हैं, मुझे देखते हैं तो मैं वाकई में बहुत खुश हूं।
Gauri Khan: पठान की कामयाबी पर झूम उठी गौरी खान, कमाई की रिकॉर्ड तोड़ लकीर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी
इंस्टाग्राम पर साझा की थी रील
दरअसल, 28 फरवरी को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने वायरल तमिल गाने तुम तुम पर अपने डांस की एक रील इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस रील ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। दोनों ही कलाकार की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही थी। फैंस भी लगातार उनकी इस रील पर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने भी दोनों के डांस रील की काफी तारीफ की थी।
Ranbir Kapoor: रणबीर के साथ सेल्फी पाकर खुशी से रो पड़ी फैन, यूजर बोले- नेपोकिड्स नहीं, मां-बाप से प्यार करो
फिल्म महासमुद्रम में एक साथ दिखे थे अदिति और सिद्धार्थ
आपको बता दें कि दोनों कलाकारों ने तेलुगू फिल्म महासमुद्रम में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से अदिति और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि दोनों कलाकारों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
Aamir Khan: जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर अलग अंदाज में दिखे आमिर खान, नया लुक हुआ वायरल
हीरामंडी में नजर आएंगी अदिति
सिद्धार्थ जल्द ही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं और वह हाल ही में रिलीज शो ताज डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आईं थी। हालांकि ताज डिवाइडेड बाय ब्लड को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है।
नगमा का ट्रांसफॉर्मेशन देख खुली रह जाएंगी आंखें