सब्सक्राइब करें

Aditi Sharma Baby Girl: 'कथा अनकही' फेम अदिति के घर आई नन्ही परी, दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

Aditi Sharma Blessed with a Baby Girl: चर्चित टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा के घर नन्ही परी आई है। अभिनेत्री ने दूसरी संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Aditi Sharma and her husband Sarwar Ahuja welcome a baby girl Shares good news with fans on social media
अदिति शर्मा-सरवर आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी जगत के चर्चित सितारे अदिति शर्मा और सरवर आहूज का परिवार पूरा हो गया है। अदिति शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। अदिति और सरवर का पहले से एक बेटा सरताज आहूजा है। अब बेटी के आने से तीन का परिवार चार का हो गया है।


 

Aditi Sharma and her husband Sarwar Ahuja welcome a baby girl Shares good news with fans on social media
अदिति शर्मा-सरवर - फोटो : इंस्टाग्राम

बेबी गर्ल के लिए लिखा खूबसूरत मैसेज
अदिति शर्मा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'प्यारी बेबी गर्ल, 'तुम इस दुनिया में आ गई है, तुम्हें बताना जरूरी है कि तुम्हारे आने का बेसब्री से इंतजार किया गया। तुम्हारे लिए प्रार्थनाएं की गईं। आपको दुआओं में मांगा गया'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Sharma (@aditidevsharma)

Aditi Sharma and her husband Sarwar Ahuja welcome a baby girl Shares good news with fans on social media
अदिति शर्मा-सरवर - फोटो : इंस्टाग्राम

ऊपर वाले का कहा शुक्रिया
अदिति ने आगे लिखा है, 'बिटिया इस दुनिया में आ गई है और बहुत प्यारी है। गुड़िया की मनमोहक बेबी खुशबू, नन्हे-नन्हे पैर, नन्ही नाजुक उंगलिया और चमकती आंखों ने हमारी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां जोड़ दी हैं। हमारा आगे का जीवन बहुत खुशनुमा होने वाला है। ऊपर वाले ने हमें दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। हम शुक्रगुजार हैं'।
Lucky Baskhar OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार लकी भास्कर, जानिए कब और कहां हो रही है रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Sharma and her husband Sarwar Ahuja welcome a baby girl Shares good news with fans on social media
अदिति शर्मा-सरवर, सरताज - फोटो : इंस्टाग्राम

सरताज को मिला प्रमोशन
अदिति और सरवर का पहले से एक बेटा सरताज आहूजा है। अब अब छोटी के आने से सरताज की खुशी का भी ठिकाना नहीं। साझा की गई तस्वीरों में सरताज के हाथ में एक तख्ती है। इस पर लिखा है, 'बड़े भाई के रूप में प्रमोशन हुआ है'। फोटो में अदिति, सरवर, सरताज और उनका पैट नजर आ रहा है।     
Bollywood Films: 'रब ने बना दी जोड़ी' से 'मनमर्जियां' तक, अमृतसर में हुई इन फिल्मों की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed