फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YRF@50: आदित्य चोपड़ा का बड़ा फैसला, गोल्डन जुबली का पूरा बजट कामगारों की मदद में खर्च करने का एलान

Fri, 14 May 2021 08:31 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 14 May 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra annonces to distribute whole budget of golden jubliee of yash raj films to daily wage earners in pandemic
यशराज फिल्म्स - फोटो : ट्विटर

हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने का दुनिया भर में जश्न मनाने की तैयारी किए बैठे यशराज फिल्म्स ने इस जश्न की रकम अब कोविड 19 से प्रभावित लोगों की भलाई में खर्च करने का फैसला किया है। यशराज फिल्म्स ने अपने जश्न के इस करोड़ों के बजट से उन लोगों को खाना पहुंचाना शुरू कर दिया है जो मुंबई के पृथकवास केंद्रों (क्वारंटीन सेंटर्स) पर रखे गए हैं।

Aditya Chopra annonces to distribute whole budget of golden jubliee of yash raj films to daily wage earners in pandemic
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स ने बीते साल ही अपनी स्थापना के 50 शानदार साल पूरे किए हैं। कंपनी की इस उपलब्धि का वैश्विक स्तर पर जश्न मनाने के लिए कंपनी के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा ने भव्य योजनाएं बनाई थीं और भविष्य में चर्चा का केंद्र बनने लायक इन शानदार जश्नों के लिए उन्होंने एक विशाल बजट अलग से निर्धारित किया था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि कोविड-19 की दूसरी लहर से मची तबाही को देखते हुए और फिल्म इंडस्ट्री के दोबारा बंद होने की वजह से ‘वाईआरएफ 50’ के जश्न वाले पूरे बजट को दिहाड़ी कामगारों को राहत पहुंचाने में खर्च करने का फैसला लिया गया है।

Aditya Chopra annonces to distribute whole budget of golden jubliee of yash raj films to daily wage earners in pandemic
यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वाईआरएफ स्टूडियो में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों के लिए खाना बनाने वाली टीम ने यहां शूटिंग बंद होने के बाद से फिर से चूल्हा जलाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यशराज फाउंडेशन गोरेगांव में हजारों फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वाईआरएफ स्टूडियोज के किचन में पकाया खाना बांटेगा और साथ ही यहां अंधेरी में बनाए गए पृथकवास केंद्रों में मौजूद लोगों तक भी ये खाना पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Chopra annonces to distribute whole budget of golden jubliee of yash raj films to daily wage earners in pandemic
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स ने पिछले हफ्ते ही ‘यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव’ भी लॉन्च किया था  जिसका उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री के हजारों कामगारों को आर्थिक मदद पहुंचाने का है। इस पहल के अंतर्गत यशराज फाउंडेशन इंडस्ट्री की महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के खातों में 5000 रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर करा रहा है। इसके साथ-साथ फाउंडेशन की निगरानी में कामगारों के चार सदस्यों वाले परिवार को एक माह के लिए मुफ्त राशन किट भी वितरित की जा रही है।

विज्ञापन
Aditya Chopra annonces to distribute whole budget of golden jubliee of yash raj films to daily wage earners in pandemic
आदित्य चोपड़ा, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले यशराज फिल्म्स ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर पूरी इंडस्ट्री के 30 हजार पंजीकृत कामगारों के लिए वैक्सीन खरीदने की भी पेशकश की थी। कामगारों को टीका लगाने में खर्च होने वाली धनराशि भी कंपनी ने खुद ही वहन करने का एलान किया है। जानकारी मिली है कि अब यशराज फिल्म्स अपना गोल्डन जुबली जश्न नहीं मनाएगा। कंपनी के मालिक आदित्य चोपड़ा ने इसके पूरे फंड को कोविड राहत कार्य में खर्च करने का फैसला किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed