{"_id":"609d6e1d8ebc3e374b1dbdcd","slug":"neetu-kapoor-opens-up-about-not-living-with-ranbir-kapoor-and-riddhima-kapoor-says-i-like-my-privacy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से बेटे रणबीर के साथ नहीं रहती नीतू कपूर, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से बेटे रणबीर के साथ नहीं रहती नीतू कपूर, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही दिए इंटरव्यू के दौरान कई सारे मुद्दों पर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बच्चों से अलग क्यों रहती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे अपनी जिंदगी में सेटल रहें। मालूम हो कि बीते साल ऋषि कपूर को खो चुकी नीतू अपने बच्चों के साथ नहीं अकेली रहती हैं।
2 of 5
रणबीर कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : Insatagram
नीतू कहती हैं, 'मेरा कहना है मेरे दिल में रहो। मेरे सिर पर मत चढ़ो। जब महामारी के दौरान जब रिद्धिमा मेरे साथ एक साल रही तब मैं बहुत तनाव में थी, क्योंकि वह वापस नहीं जा सकी। मैं बैचेन हो जाती थी, मैं उससे कहती थी तुम जाओ, भरत अकेला है। मैं वाकई उसे दूर भेज रही थी, क्योंकि मुझे मेरी प्राइवेसी पसंद है और मैं ऐसा ही जीवन जीने की आदी हूं।'
3 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : Sony Tv Instagram
नीतू ने बताया कि जब रिद्धिमा पढ़ाई के लिए लंदन गई थीं तो वह रोया करती थीं। उन्होंने बताया, मुझे याद है जब रिद्धिमा पढ़ाई के लिए लंदन जा रही थी तो मैं रोया करती थी। अगर कोई उससे मिलकर गुडबाय भी कहने आता था तो मैं रोने लगती थी। लेकिन कई साल बाद जब रणबीर गया तो मैं नहीं रोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Neetu and Ridhima kapoor
इसपर रणबीर ने कहा, 'मां तुम मुझे प्यार नहीं करतीं। लेकिन ऐसा नहीं था, तब तक मैं अपनी लाइफ में बच्चे के बिना रहना सीख गई थी। इसलिए जब दोबारा यही हुआ तो मैं तैयार थी। मेरा मानना है कि जब वे विदेश में थे तो मैं अकेले रहना सीख गई थी। '
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : Instagram
नीतू आगे कहती हैं, उनकी अपनी जिंदगी है। मुझे अच्छा लगता है जब वे आते हैं लेकिन मैं ये चाहती हूं कि वे अपने घर वापस चले जाएं। मैं उनसे कहती हूं कि मुझसे रोज मत मिलो लेकिन टच में रहो। मैं नहीं चाहती कि वे हर समय मेरे इर्द-गिर्द रहें। मैं बहुत इंडिपेंडेंट हूं। मुझे ऐसी ही जिंदगी पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।