फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: अनुपम खेर ने मोदी सरकार पर कसा तंज और करण मेहरा की शादी में आ रहीं दिक्कतें?

Fri, 14 May 2021 09:24 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 14 May 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Top news Anupam Kher taunts at Modi government and Karan Mehra and Nisha Rawal going through a rough patch
अनुपम खेर-पीएम मोदी - फोटो : twitter

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर काल बनकर आई है। रोजाना लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं वहीं हजारों जान गंवा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां अपने-अपने स्तर पर देश की मदद करने के लिए योगदान दे रही हैं। वहीं बीते दिनों दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी इसी सूची में शामिल हुए थे। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए 'प्रोजेक्ट हील इंडिया' (Project Heal India) की शुरुआत की थी। लेकिन इस बार अनुपम इस प्रोजेक्ट नहीं बल्कि दूसरी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बने हैं। अनुपम ने केंद्र सरकार पर  निशाना साधा है।



कोरोना: अनुपम खेर का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- 'छवि बनाने से ज्यादा जरूरी है जान बचाना'
Top news Anupam Kher taunts at Modi government and Karan Mehra and Nisha Rawal going through a rough patch
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में इन दिनों लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं। इसका असर देश के अन्यत्र संस्थानों, उद्योगों और संसाधनों पर पड़ा है। हर तबका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।इन हालातों के बीच बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की नई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज हुई है। सलमान खान की नई फिल्म या फिर कहें कि दर्शकों के लिए ईद का तोहफा, आज सलमान भाई ने ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज कर दे दिया है। कोविड हालात को ध्यान में रखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

सलमान की फैंस से अपील: ईद पर घर के बाहर जमा न हों, मिलने नहीं आ सकेंगे
Top news Anupam Kher taunts at Modi government and Karan Mehra and Nisha Rawal going through a rough patch
कंगना रणौत - फोटो : Social media
इन दिनों इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। पिछले हफ्ते फिलिस्तीनी संगठन हमास और यरूशलम के बीच हिंसा ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। दोनों ओर से रॉकेट हमले हुए और भारी तबाही का मंजर है। इस्रायल के हमले में गाजा की एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई है, तो इसके जवाब में हमास के और ज्यादा रॉकेट गिराने की आशंका खड़ी हो गई है। इस संघर्ष पर पूरी दुनिया नजर बनाए हुए है और इसे शांत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसपर टिप्पणी की है।

कंगना की बयानबाजी: फिलिस्तीन के खिलाफ इस्रायल के पक्ष में की टिप्पणी, ट्रोलर्स ने पूछा- पता भी है क्या हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Top news Anupam Kher taunts at Modi government and Karan Mehra and Nisha Rawal going through a rough patch
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रही थी कि एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीवी इंडस्ट्री के सबसे कूल कपल करण और निशा के रिश्ते में दरार की खबरों ने उनके फैंस को भी परेशान कर दिया था। करण और निशा के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। तो वहीं जब इस बारे में कपल से पूछा गया तो करण ने तो जवाब नहीं दिया लेकिन निशा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को निराधार बताया है।


करण मेहरा संग रिश्ते में दरार की खबरों को निशा रावल ने बताया निराधार, बोलीं- ये सच नहीं है
विज्ञापन
Top news Anupam Kher taunts at Modi government and Karan Mehra and Nisha Rawal going through a rough patch
farhan akhtar
कोरोना की दूसरी लहर से देश में पहले ही हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बहती लाशों के मामले से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। हर कोई इस मामले की गंभीरता पर सवाल उठा रहा है। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। 


गंगा में बहते शवों को देखकर फरहान और परिणीति ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'ऐसा करने वाले राक्षस'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed